फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: अपर मुख्य सचिव ने सुना पीड़ित पिता का दर्द, दीपक हत्याकांड में दिए सख्त निर्देश, पढ़ें ताजा अपडेट

Sat, 08 Oct 2022 08:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ में अफसरों से मिले दीपक के पिता। - फोटो : amar ujala
मेरठ में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी हत्याकांड को लेकर शनिवार को जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भाजपा नेताओं के साथ लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, संजय प्रसाद एवं डीजीपी डीएस चौहान से मुलाकात की।

उन्होंने पीड़ित परिवारों की मांग पूरी करने को कहा। अधिकारियों ने पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार की मांगों पर कार्रवाई के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रमुख सचिव से मिले पीड़ित पिता। - फोटो : amar ujala
दीपक त्यागी हत्याकांड को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है। इसको लेकर शनिवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक और किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

3 of 5
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
नेताओं ने कहा कि पूरे प्रकरण का सही खुलासा हो और पीड़ित परिवार की मांगें मानी जाएं। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग संजय प्रसाद ने पीड़ित परिवार की माांग पर शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए। 

4 of 5
धरना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नेताओं ने बताया कि जघन्य हत्याकांड से पूरे समाज में आक्रोश है। अगर लापरवाही हुई तो आक्रोश बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफसरों से मिले पीड़ित पिता। - फोटो : amar ujala
अधिकारियों से मिलने वालों में पीड़ित परिवार की तरफ से दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी, प्रधान नितिन त्यागी, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, अजय त्यागी जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, मोहित त्यागी, अर्जुन त्यागी, धीरज त्यागी, गगन त्यागी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें