फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो

Sat, 27 Jan 2024 04:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ तानी पिस्टल, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी ने पुलिसकर्मी पर तमंचा ताना। - फोटो : amar ujala
यूपी के मेरठ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा ताने हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा लगाकर आत्महत्या करने की भी धमकी दी।

इतना ही नहीं आरोपी युवक ने हवाई फायरिंग भी की। काफी देर तक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन, इसके बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए आखिर माजरा क्या है।

विज्ञापन

2 of 7
आमने सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, देहली गेट थाने की पुलिस शनिवार को कोतवाली क्षेत्र में जानलेवा हमला करने के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने आरोपी राशिद को पकड़ने की कोशिश की तो उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो आरोपी ने खुद की कनपटी पर तमंचा लगाकर आत्महत्या की धमकी दे डाली। काफी देर तक आरोपी का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस के सामने बदमाश - फोटो : Amar Ujala
वहीं, इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया है। फिर पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।

4 of 7
आमने-सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala
उधर, आरोपी ने एसओजी के सिपाही पर रुपये लेकर मामला निपटाने का आरोप भी लगाया। उसने एसओजी के सिपाही को एक लाख रुपये की रिश्वत देने की कही।
विज्ञापन

5 of 7
आमने सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala
ये है मामला
देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी मनीष प्रजापति ने राशिद और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ने होटल में तमंचा दिखाकर हत्या की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने दानिश को पकड़ लिया था, जबकि शनिवार को थाना पुलिस आरोपी राशिद को पकड़ने गई थी, जिसमें राशिद ने पुलिस को देखते ही तमंचा तान दिया और आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने हवाई फायर भी किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

6 of 7
आमने सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथी दानिश को छोड़ने की शर्त रखने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ना चाहा तो आरोपी ने तमंचे से हवाई फायर किया और फिर खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। आरोपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे दूर रहें अन्यथा वह सुसाइड कर लेगा। इतना कहकर आरोपी एक दो-तीन गिनती गिनने लगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में हैवानियत: पिता ने की तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या, अलीशा थी कातिल की छठी औलाद
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी राशिद को घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें