फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने मारी गोली, दो तमंचों से बरसाईं थी ताबड़तोड़ गोलियां, तस्वीरें

Wed, 08 Jul 2020 06:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
फायरिंग करता व्यक्ति और पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक सिरफिरे ने सिंडिकैंट बैंक के गार्ड को गोली मारने के बाद अपने मकान की छत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस दौरान सिरफिरे ने करीब दो घंटे तक ड्रामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंद कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। यह आरोपी पहले भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 6
मकान की छत से फायरिंग करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में सामने आया कि श्रीपाल उर्फ काले नाम का व्यक्ति डीजे बजाने की मांग कर रहा था। डीजे बजाने से मना करने पर उसने कुछ समय पहले प्रधान पति को भी गोली मारी थी।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी तो उसने पुलिस पर भी सीधी गोली चलाई थी। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

4 of 6
फायरिंग करता आरोपी और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि वह जमानत पर छूटकर आ गया था। बुधवार को उसने सिंडिकैंट बैंक के गार्ड को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी अपने मकान की छत पर चढ़ गया और दोनों हाथों में तमंचों से फायरिंग करने लगा। वह करीब दो घंटे तक अपने मकान की छत पर डांस करते हुए फायरिंग करता रहा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

5 of 6
फायरिंग करता आरोपी और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना एसएसपी अजय साहनी को लगी। एसएसपी तुरंत भारी पुलिस फोर्स के साथ खेड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने युवक को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी काले पहले भी इस तरह की वारदात कर चुका है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें