दोनों दोस्तों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची छपार पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने अरुण गुप्ता को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि अभय, सचिन और चिराग को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतक अरुण के रिश्तेदार मानसरोवर कॉलोनी मेरठ निवासी अमित गर्ग ने छपार थाने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद अरुण और अतुल के शव मेरठ में उनके निवास पहुंचे, जहां शाम को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। अरुण के भाई अभय की आनंद अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।