फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रक ने आधा किमी तक घसीटी घोड़ा-बग्गी, आगे निकलने की होड़ ने ली चार लोगों की जान

Sun, 12 Feb 2023 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सड़क हादसा, मेरठ में एक्सीडेंट, Accident - फोटो : अमर उजाला
लावड़-मसूरी मार्ग पर खरदौनी-महल के बीच डस्ट से भरे ट्रक ने घोड़ा बुग्गी में सामने की टक्कर मार दी और आधा किमी तक बग्गी को घसीटकर ले गया। बग्गी सवार चिल्लाते रहे। ट्रक चालक घायलों को भी घसीटकर ले जाता रहा। सीताराम का शव काफी दूर मिला। शव के चिथड़े उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

खून से लाल सड़क का मंजर देखने वाले लोगों की चीख निकल गई। हादसा कितना भयंकर था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बग्गी के टुकड़े दूर-दूर तक फैले थे। यहां तक कि एक घोड़े के भी दो टुकड़े हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता मोहन सैनी, अनिल फौजी, साजिद जैदी, शुएब रजा, दातिया प्रधान भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अनिरुद्घ सिंह ने घटना की जानकारी ली और परिजनों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे की जानकारी पर केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान दिल्ली एयरपोर्ट से लौट आए और मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मदद का भरोसा दिलाया। देर शाम सीताराम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तौफीक व अहजाद को सुपूर्द-ए खाक कर दिया गया। नवेद पुत्र लियाकत को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगे निकलने की होड़ ने ले ली चार लोगों की जान
दौराला की ओर से डस्ट से भरे ट्रक के अलावा एक ओर ट्रक जा रहा था। दोनों ट्रक लावड़ पहुंचने के बाद से ही आगे निकलने की होड़ को लेकर तेज रफ्तार पर थे। हादसे के दौरान डस्ट से भरा ट्रक गलत दिशा में पहुंचकर दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच सामने से घोड़ा बुग्गी आ गई। जिस, कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

4 of 7
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
ट्रक ने ट्रैक्टर में भी टक्कर मारी और एक खाली मैदान में जाकर घुस गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। नंबर के आधार पर ट्रक सहारनपुर का बताया जा रहा है। हादसे में दो सगे भाई तौफीक व अहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पिता नवाब ने बताया कि उनके आठ बच्चे हैं। तौफीक व अहजाद ही बड़े थे। दोनों के कंधों पर ही परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार में एक साथ दो मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नवाब ने बताया कि तौफीक की दो माह पहले ही महल गांव निवासी फरजाना से शादी हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही फरजाना बेहोश हो गई। फरजाना का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके अलावा अहजाद की एक महीने बाद शादी होनी थी। वहीं दो महीने पहले भी मृतक तौफीक और अहजाद के चाचा याकूब की मौत हो गई थी। दो महीने के अन्दर परिवार में तीन मौत होने से सब सदमे में हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सीताराम के परिवार में मचा कोहराम
सीताराम के दो बेटे प्रदीप व प्रवीण हैं। प्रदीप भी अपने पिता के साथ घोड़ा बग्गी बरात में ले जाने का कार्य करता है। प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को वह घोड़ा बग्गी लेकर मेरठ गया था। पिता सीताराम परीक्षितगढ़ गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
हादसे में बाल बाल बचा मोहित - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं सीमा प्रधान
लावड़ कस्बे के सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंची। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
रात को अब नहीं होगी भारी वाहनों का प्रवेश
लावड़-मसूरी मार्ग पर टोल बचाने के लिए दिन से लेकर रात में काफी संख्या में वाहन निकलते हे। रात होते ही इस मार्ग से टोल बचाकर ट्रक गुजरते है। शनिवार तड़के भी डस्ट से भरा ट्रक टोल बचाने के लिए लावड़-मसूरी मार्ग से होते हुए मेरठ जा रहा था। चंद रुपयों के लालच ने चार लोगों की जान ले ली। मौके पर पहुंचे एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह को लोगों ने यह जानकारी दी।

एसपी देहात ने पुलिस को रात में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। व्यापार संघ के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने फोन पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को जानकारी दी। वह दिल्ली एयरपोर्ट से लौट आए। वहीं दूसरी ओर सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंची और परिवार की मदद करने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें