फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें भयावह तस्वीरें

Wed, 06 Jun 2018 11:53 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
1 of 7
ट्रक औक कार की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सहारनपुर-ननौता मार्ग पर मंगलवार दोपहर ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें...

2 of 7
घायलों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मृतकों में एक परिवार के तीन सदस्य मां, पिता और बेटी शामिल हैं। गाजियाबाद और दिल्ली के दो परिवार कार से शाकंभरी मां के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना हुई।

3 of 7
ट्रक औक कार की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर निवासी मोनू शर्मा (42) पत्नी ममता शर्मा (36) बेटी सृष्टि (आठ), बेटे लक्ष्य (छह) के अलावा शाहदरा दिल्ली निवासी नरेश शर्मा, उनकी पत्नी वंदना, बेटी शानू (सात) और जिया (पांच) के साथ स्विफ्ट कार से शाकंभरी देवी के दर्शन को आए थे।

4 of 7
ट्रक औक कार की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर यह परिवार गाजियाबाद लौट रहा था। ननौता-सहारनपुर मार्ग पर किसी वाहन को ओवर टेक करते समय उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

5 of 7
हादसे के बाद घायलों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही सीओ राजेन्द्र सिंह, ननौता और बड़गांव थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। हादसे में कार चला रहे मोनू शर्मा उनकी पत्नी ममता और बेटी सृष्टि और नरेश की बेटी शानू की मौके पर मौत हो गई, जबकि नरेश उनकी पत्नी वंदना, जिया और मोनू का बेटा लक्ष्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अपनी जीप से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट होने के कारण घायलों को सहारनपुर चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इन लोगों के साथ एक और परिवार दूसरी कार में था, जो आगे निकल गया, जिन्हें बाद में हादसे की खबर मिली। उधर, हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सिर से उठ गया मां-बाप का साया

7 of 7
ट्रक औक कार की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर निवासी मोनू शर्मा का बेटा लक्ष्य भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। कार सवार चार सदस्यों में मां, पिता और बहन की मौत हो गई है। बेहोश होने के कारण लक्ष्य को नहीं पता कि सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें