गमजदा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मायके पक्ष ने हंगामा कर मांगा इंसाफ
सनसनीखेज वारदात के बाद मायके पक्ष के लोग जिवाना गुलियान पहुंचे और हंगामा किया। साथ ही मृतका के ससुर और पति पर गंभीर आरोप लगाए। गांव के मोअज्जिज लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया कि कोई किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगा, पुलिस खुद जांच कर सत्य का पता लगाकर उचित कार्रवाई करेगी। इसके बाद गांव के चौकीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। डॉली की मां कुसुम, बहन मोनिका, रीना, भाई रोहित समेत अन्य लोगों ने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की।