फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नाव पलटने से मची चीख-पुकार, एक युवती की मौत, पांच लापता, देखें तस्वीरें

Fri, 13 Mar 2020 01:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

हरियाणा से मजदूरी करने के बाद रोजाना की तरह घर लौट रहे कुछ लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई।
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी करने के बाद रोजाना की तरह घर लौट रहे कुछ लोगों से भरी नाव बृहस्पतिवार को यमुना नदी में पलट गई। नाव पलटने से कई महिलाएं सहित 15 लोग नदी में डूब गए। इस दौरान एक युवती की डूबने से मौत हो गई। अभी पांच लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
मामले की जानकारी लेतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत जिले में रोज सुबह महिलाएं मजदूरी करने जाती हैं और शाम को नाव में वापस आती हैं। बृहस्पतिवार को नाविक समेत 15 महिला-पुरुष हरियाणा के किनारे से बागपत आने के लिए नाव में सवार हुए थे। जैसे ही नाव बीच में पहुंची तो अचानक उसमें पानी भर गया। कुछ ही देर में पानी भरने से नाव पलट गई। नदी में लोगों के गिरते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया और पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे और डूबे लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी। नौ लोगों को निकाल लिया गया, जिनमें से 17 साल की नसरीन की मौत हो गई। पांच लोग लापता बताए गए हैं, जिनकी तलाश में देर रात तक गोताखोर लगे हुए थे।

4 of 7
जानकारी लेतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन और सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एनडीआरएफ को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नाविक फरार हो गया
वहीं नाव पलटते ही नाविक फरार हो गया। बताया गया कि नाव अवैध रूप से चल रही थी। उसे चलाने की अनुमति या ठेका नहीं लिया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
लापता लोगों को तलाशते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
ये हैं लापता
देशराज मोहल्ले की नीता, राजेश, मोनी, मोनिका और रुखसाना लापता हैं। 

इन्हें निकाला गया
वरीसा, शहनाज, नूर हसन, समीर, इरफाना को सीएचसी बागपत और कृष्णा, सरिता, शाइना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। एक किशोरी की मौत हुई है। बाकी डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें