फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार: मऊ में एसटीएफ ने मारा था असलहे की अवैध फैक्टरी पर छापा, मास्टर माइंड अभी भी फरार

Fri, 27 Aug 2021 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
1 of 6
छापे में बरामद हुए असलहे। - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र और शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को असलहे की अवैध फैक्टरी के पकड़े जाने के मामले में पुलिस तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक फरार है। इनमें चार आरोपी बुधवार को ही पकड़े गए थे।

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने गुरुवार को बताया कि बिहार और गोरखपुर एसटीएफ के साथ जनपद पुलिस ने शहर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा और शहर कोतवाली के रघुनाथपुरा में बुधवार को छापा मारकर अवैध रूप से असलहे बनाने के ठिकानों का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने दोनों स्थानों से अर्द्ध निर्मित, निर्मित असलहे और उपकरण बरामद किए थे। इस मामले में चार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। देखें अगली स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
इस प्रकरण में तीन महिलाओं सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक मास्टर माइंड अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तबरेज और तनवीर सगे भाई हैं, जो बिहार के मुंगेर निवासी हैं। दोनों रघुनाथपुरा और प्यारेपुरा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बरामद अर्धनिर्मित असलहे और उपकरण। - फोटो : अमर उजाला
तबरेज रघुनाथपुरा में अपने घर पर रिजवान, खालिद और लियाकत के साथ असलहा बनाता था। जबकि तनवीर प्यारेपुरा में परवेज के साथ मिलकर अवैध असलहा फैक्टरी संचालित कर रहा था। पुलिस ने तनवीर, उसकी पत्नी शबनम, मोहम्मत रिजवान, मोहम्मद रिजाउल, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद लियाकत, मोहम्मद परवेज, रुबीना अंसारी, शबनम बानो पत्नी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 6
तबरेज अभी फरार है। एसपी ने बताया कि तनवीर और तबरेज मूल रुप से मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाने के हजरतगंज गांव के निवासी हैं। दोनों ने दो सगी बहनों से शादी की है और मऊ में रहने लगे। बताया कि दोनों  कोलकाता से कच्चा माल लाते थे। असलहे बनाकर मुंगेर निवासी सोनू को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
महिलाएं करतीं थी कैरियर का काम
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने प्रेसवार्ता में बताया कि अवैध असलहा फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार शबनम,शबाना और रुबिना कैरियर का काम करतीं थी। ये महिलाएं अपने सामानों में अर्धनिर्मित असलहों को छुपाकर मुंगेर लेकर जातीं थी। जहां वे सोनू उर्फ सज्जाद को डिलेवरी देतीं थीं।बताया कि अवैध असलहा कारोबार में लिप्त पुरुष अपने घर की महिलाओं का सहारा लेकर इस काम को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
6500 रुपये में अर्धनिर्मित असलहों की करते थे सप्लाई
जारी विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि अवैध असलहा फैक्ट्री में बने अर्धनिर्मित असलहों को मुंगेर में 3500 रुपये प्रति के हिसाब से सोनू उर्फ सज्जाद को सप्लाई करते थे। वहीं अन्य को 6500 रुपये में सप्लाई करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें