मथुरा के कोसीकलां में अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति गोविंद को मौत के घाट उतार दिया था। ऐंच गांव में हुए हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया बांक, खून से सनी टी-शर्ट, मोबाइल समेत अहम सबूत बरामद किए हैं।
पत्नी ने दी लोकेशन, तब प्रेमी ने की हत्या
कोसीकलां के गांव ऐंच में प्रेम संबंधों में बाधक बने पति की हत्या कराने में पत्नी ने अहम भूमिका अदा की। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। साथ ही गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपी प्रेमी और मृतक की पत्नी ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अज्ञात वाहन में पीछे से टकराया कैंटर, चालक की मौत; दो की हालत गंभीर