फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter In Mathura: गोली लगने से 50 हजार के इनामी सहित दो घायल, छह गिरफ्तार, छह जिलों की पुलिस को थी तलाश

Sun, 22 Jan 2023 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार




 
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में घायल बदमाश बग्गा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस, एसओजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश सहित दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

पहली मुठभेड़ सुरीर थाना क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। घटना के समय 50 हजार का ईनामी बदमाश बग्गा उर्फ मुन्ना उर्फ सहादत गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के ईट खाली विनोरा गांव का निवासी है। 

इसके साथ ही इसके चार साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से दो चाकू, तीन तमंचा, दो खोखा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कादिर राणा, इकबाल उर्फ जावा उर्फ जावेद , करीम खान उर्फ सोहेल, कलीम उर्फ मास शामिल हैं। ये सभी एक ही गांव शकरपुर, थाना रजाकपुर, जिला अमरोहा के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की की तलाश कर रही थी। इनामी बग्गा बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। बग्गा आसपास के जिलों जौनपुर, लखनऊ, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इसके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बीती रात एक और मुठभेड़ हुई। यह हाईवे थाना क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से शातिर लुटेरा नरेश निवासी बलरामपुर चौथाई, थाना महावन, जिला मथुरा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

4 of 6
विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे - फोटो : अमर उजाला
इसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस के अलावा लूटे गए चांदी के जेवरात व बाइक बरामद हुई है। इसके खिलाफ नकबजनी, चोरी, लूट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। इसे भी पुलिस लंबे समय से खोज रही थी। लुटेरा नरेश ज्वैलर्स की दुकान काटने का अभ्यस्त अपराधी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम - फोटो : अमर उजाला
शातिर लुटेरे नरेश के खिलाफ दिल्ली, हाथरस, मथुरा में मुकदमे दर्ज हैं। यह आसपास के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ में इसने बताया कि मेरे ऊपर दिल्ली में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसमें से एक हत्या का भी। इसमें नौ साल जेल की सजा काटकर बाहर आया हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आसपास के जिलों में संपर्क करके इनके आपराधिक घटनाओं की जानकारी की जा रही है। इनके गिरोह और अन्य साधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में कई बड़ी वारदातों के खुलासे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें