फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन पर दर्दनाक अंतः 'लो बुखार की दवा खाओ और दे दिया जहर, तेज दर्द के साथ होने लगी उल्टी,मां-बेटी की मौत'

Tue, 14 Feb 2023 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार



 
विज्ञापन
1 of 5
नीरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां बीती रात 8 बजे एक घर में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। घर व आसपास खुशियों का माहौल था। इसी समय पड़ोस के घर में रहने वाले पति-पत्नी किसी बात पर बैठकर बातें कर रहे थे। बात खत्म हुई और पति सिंचाई करने के लिए खेत चला गया। घर में पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ रह गई। सोने से पहले महिला ने बेटियों को दवा दी। बोली खा लो खांसी-बुखार की है। उसने खुद भी दवा खाई। दो बेटियों ने दवा खा ली, एक ने मना कर दिया।  

कुछ ही देर में तीनों को उल्टियां होने लगीं। इसके बाद जो खुलासा हुआ उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। दरअसल, महिला ने सभी को जहरीली दवा खिलाई थी। खुशी के माहौल के बीच उसने ऐसा क्यों किया यह कोई नहीं बता पा रहा। मां और एक बेटी की मौत हो गई। जबकि, एक बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रमशः गुंजन और ज्योति, गुंजन की मौत हो गई, ज्योति की हालत नाजुक है - फोटो : अमर उजाला
घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के आजल गांव की है। गांव निवासी उदयवीर सिंह की शादी वर्ष 2007 में नौहझील थाना क्षेत्र के बिरूजी गढ़ी गांव निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी बेटी नीरज के साथ हुई थी। साथ ही नीरज की बहन मीनू की शादी उदयवीर के सगे भाई सौदान के साथ उसी वर्ष हुई थी। शादी के बाद दोनों भाई रिश्तों में एक दूसरे के भाई और साढ़ू दोनों थे। दोनों एक ही घर में हंशी खुशी के साथ रह रहे थे।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
बेटी जिया - फोटो : अमर उजाला
उदयवीर और नीरज को तीन बेटियां ज्योति, गुंजन और जिया थी। बेटी जिया ने बताया कि बीती शाम उनके पड़ोस में सगाई का कार्यक्रम था। डीजे बज रहा था। लोग खाना खाकर घरों को लौट हे थे। घर के भी सभी लोग खाना खाकर आ गए थे। इसी बीच करीब रात 8 बजे उदयवीर सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ बैठकर कुछ बात कर रहे थे।

थोड़ी देर बाद बात खत्म हुई और उदयवीर खेत पर सिंचाई करने के लिए चले गए। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए जाने लगे। इसी बीच नीरज दवाई लेकर आई। उसने अपनी बेटियों को दवाई दी कहा कि खा लो, खांसी-बुखार की है, आराम मिलेगा। ज्योति और गुंजन ने दवा खा ली, लेकिन जिया ने मना कर दिया। नीरज ने खुद भी दवा खा ली और सभी सोने चले गए।

4 of 5
घर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जिया ने बताया कि करीब एक घंटे  बाद नीरज व बेटियों ज्योति, गुंजन को उल्टियां होने लगीं। आवाज सुनकर उसकी भी नींद खुल गई। लगातार उल्टियां करते देख वह डर गई। उसने पापा उदयवीर को फोन किया। परिजन आनन-फानन में तीनों को लेकर केएम हॉस्पिटल पहुंचे। यहां मंगलवार की सुबह नीरज और गुंजन ने दम तोड़ दिया। ज्योति जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। 

घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन यह नहीं समझ पा रहें है कि नीरज ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? नीरज की मां देवी ने बताया कि सोमवार की शाम बेटी से फोन पर बात हुई थी। लेकिन, उसने कोई भी समस्या होने की कोई बात नहीं बताई। दोनों बहनें हंसी खुशी रह रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर  पहुंचकर जानकारी ली गई है। जहरीला पदार्थ महिला ने खाया और दो बेटियों को भी खिलाया है। इसमें महिला, बेटी गुंजन की मौत हो गई है। बेटी ज्योति का उपचार चल रहा है। है। सभी परिजन मौके पर मौजूद हैं। ससुरालीजन और मायका पक्ष के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें