मथुरा के सौंख में गृहक्लेश के चलते एक मां ने वो कदम उठाया, जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। उसने जहरीले पदार्थ को खांसी और बुखार की दवाई बताकर दो बेटियों को खिला दी, जबकि एक बेटी ने दवाई खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। एकसाथ तीनों की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोगों को होश उड़ गए। तत्काल ही तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। विवाहिता सहित एक बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।
ये भी पढ़ें -
कासगंज की छात्रा से प्यार: वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने बंगाल से आया इमरान, पहुंच गया हवालात