फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोनम, मुस्कान, रूबी से भी क्रूर निकली नैना, पति का मूसली से कुचला सिर; बेटी ने प्रेमी संग ठिकाने लगाई लाश

Sun, 09 Aug 2026 04:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पत्नी ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को भी ठिकाने लगा दिया। किसी को भनक तक न लगी। तीन महीने से अधिक समय बाद इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसके बाद सभी हैरान रह गए।
 
विज्ञापन
1 of 10
मथुरा हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेरठ की मुस्कान और आगरा की रूबी शर्मा की तरह मथुरा में भी नैना ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ शव को कंबल में लपेटकर स्कूटी से यमुना किनारे अक्रूर घाट पर लेकर पहुंची। यहां पर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया था कि छोटे भाई मनोज सोनी का 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परेशान होने के बाद उन्होंने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सात जून को घर में ताला लगाकर नैना छोटी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन परेशान होने लगे और उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

 
विज्ञापन

3 of 10
मृतक के घर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को गोविंद नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला व बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद नैना परेशान होने लगी और वह अपने मायके चली गई। पिता के पूछने पर नैना ने सारे राज खोल दिए।

 

4 of 10
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि नैना ने पिता से कहा कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बेटी और प्रेमी शव को स्कूटी पर रखकर अक्रूर के जंगल में यमुना घाट ले गए। यहां पर दोनों ने शव को कंबल से निकालकर जला दिया।

 
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की जानकारी पर पुलिस शव जलाने वाले स्थान पर पहुंची। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात, शुक्रवार और शनिवार को डाॅग स्क्वायड की मदद से शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से घुटनों तक पानी भरा होने के कारण साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस को माैके से एक कंबल बरामद हुआ। इसके अलावा घर के बाहर नैना ने जलाए मनोज के कपड़े और दस्तावेज की राख पुलिस ने बरामद की। साक्ष्य मिलने के बाद शनिवार शाम को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।

 
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
शव अक्रूर के जंगल में दफना दिया है। मनोज ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इस लिए वारदात को अंजाम दिया है और वह भी वारदात के समय घर पर मौजूद थी। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी। इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाला बेटी के प्रेमी डिलिवरी बॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को जेसीबी मशीन से अक्रूर के जंगल में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को भी पुलिस ने अक्रूर के जंगल, घाट और घर में तलाश की, लेकिन शव का कहीं सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर शव की तलाश में जुटी है।


 
विज्ञापन

7 of 10
घटना से सन्न रह गए आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ रही महिला
रामबाबू का आरोप है कि छोटे भाई मनोज की पत्नी नैना के भी फरीदाबाद के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। उसने पुलिस को बताया है कि हत्या करने के बाद नैना छोटी बेटी को लेकर फरीदाबाद अपने प्रेमी के पास चली गई थी। रामबाबू के इस आरोप के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद के युवक से नैना की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अक्रूर घाट से कंबल, घर के बाहर से राख, इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किए हैं।

 

8 of 10
हत्यारोपी पत्नी और मृत पति - फोटो : अमर उजाला
ये रहे हैं चर्चित मामले
मई 2025 में इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। 23 मई को उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे दुर्घटना या अपहरण माना गया, लेकिन बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए कथित तौर पर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स की मदद ली थी।

 

9 of 10
मृतक का फाइल फोटो और आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरूम हत्याकांड 
गरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र रेणुका धाम कॉलोनी, देहतोरा में 18 मई 2026 को रूबी शर्मा ने 17 मई की रात को अपने पति सुरेंद्र शर्मा को खाने में नींद की गोलियां देकर बेहोश किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाकर करीब 45 दिनों तक गुमशुदगी का नाटक किया गया था। इसका खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ।

 
विज्ञापन

10 of 10
mathura murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीला ड्रम हत्याकांड
रठ में मार्च 2025 में मुस्कान ने पति साैरभ राजपूत की प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए पहले एक सूटकेस का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल होने पर शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था।

ये भी पढ़ें-नगर परिक्रमा आज: सड़कों पर दिखेगा भक्तों का सैलाब, फूलों की होगी वर्षा; दो जोन में बांटा शहर, ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें