फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हादसा: 70 फीट ऊपर से ढहे मकान...मंजर देख कांप गया था कलेजा, तीन की गई जान; मुख्य आरोपी पर 25 हजार इनाम

Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा हादसे में पुलिस ने सुनील चैन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के कच्ची सड़क स्थित शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में माया टीले की खुदाई के चलते रविवार को छह मकान ढह गए थे। इस हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के मुख्य आरोपी सुनील चैन व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध सोमवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने सुनील चैन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित परिवारों से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार को माया टीला की खुदाई के दौरान 6 मकान ढह गए। करीब 70 फीट ऊपर से मकान ढहने के कारण वृंदावन निवासी सगी बहनें यशोदा उर्फ युवांशी (6), काजल उर्फ काव्या (4) और कच्ची सड़क निवासी तोताराम सैनी (35) की मौत हो गई थी। मामले में लगातार टीले को काटकर दीवार बनाने वाले सुनील चैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरे दिन भी दिखी हादसे की दहशत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सोमवार को सुबह तोताराम सैनी के भाई माया टीला निवासी हेमंत कुमार उर्फ कन्हैया की तहरीर पर मंडी रामदास के गली कानूनगो निवासी सुनील चैन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने मामले की जांच और भूमिगत हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया है। ये टीमें दिन रात सुनील चैन और उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी का फोन स्विच ऑफ है।

 

4 of 6
माैके पर जानकारी करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन में कई अन्य की हिस्सेदारी की भी है चर्चा
माया टीले के नीचे स्थित जिस प्लॉट में सुनील चैन द्वारा टीला काटकर दीवार बनाई जा रही थी, उसमें कई अन्य शहर के रसूखदारों की भी हिस्सेदारी होने की चर्चा है। पुलिस अपनी जांच में इन हिस्सेदारों का भी पता लगा रही है। हालांकि सुनील की गिरफ्तारी के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी कि आखिर जमीन में किस-किस का हिस्सा था।

 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुनील चैन की गिरफ्तारी खोलेगी कई राज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीले की खुदाई का मामला सुनील चैन की गिरफ्तारी के बाद खुलेगा। सुनील चैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसके साथी पुलिस कार्रवाई से बचाव का उपाय खोजने लगे हैं। वह किसी तरह भी सुनील चैन से अपना नाम अलग करना चाहते हैं। इसके लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन मामला अभी इतना गर्म है कि कोई भी इस मामले में हाथ डालने के तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसी मशीन से टीले की खुदाई हो रही थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर टीले के नीचे खुदाई कराने वाले मुख्य आरोपी सुनील चैन व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। छह टीमें लगातार आरोपी की तलाश कर रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-UP: दिल दहला देने वाला हत्याकांड...अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें