फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Braj Ki Holi 2026: नंदगांव में लठामार होली, हुरियारों पर बरसी प्रेम की लाठियां; श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा हुजूम

Thu, 26 Feb 2026 06:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में होली का उल्लास छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को नंदगांव में लठामार होली का आयोजन हुआ। बरसाना से राधारानी की सखी स्वरूप हुरियारे फगुवा लेने के लिए नंदगांव पहुंचे। छतों से टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर हुरियारों का स्वागत किया गया।
 
विज्ञापन
1 of 6
नंदगांव में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में बरसाना की लठामार होली के दूसरे दिन फाल्गुन सुदी दशमी को नंदभवन, रंगीली चौक और यशोदा कुंड क्षेत्र रंग, गुलाल, फाग पद और प्रेमपगी लाठियों की वर्षा से सराबोर हो उठा। बरसाना से आईं राधारानी की सखी स्वरूप हुरियारे फगुवा लेने के लिए नंदगांव पहुंचे। यहां समाज गायन के बाद हुरियारिनों ने उन पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। दोपहर से देर शाम तक चले आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी में द्वापरकालीन परंपरा एक बार फिर सजीव हो उठी।

पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण बरसाना में होली खेलने के बाद बिना फगुवा (नेग) दिए नंदगांव लौट आए थे। इसी की स्मृति में बरसाना की गोपियां स्वरूप हुरियारे बृहस्पतिवार को नंदगांव में फगुवा लेने पहुंचे। इस दौरान नंदगांव में लठमार होली का आयोजन किया गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
नंदगांव में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे से बरसाना से हुरियारों के जत्थों का नंदगांव आगमन शुरू हो गया। सबसे पहले वे यशोदा कुंड पहुंचे, जहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया। यहां रबड़ी, केसर मिश्रित भांग की ठंडाई और प्रसाद वितरित किया गया। लठमार होली के लिए हुरियारों ने सिर पर पगड़ी बांधी और ढालें संभालीं।

 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा के नंदगांव में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यशोदा कुंड से हुरियारों का जत्था नंद के जमाई के जय उद्घोष के साथ नंदभवन की ओर रवाना हुआ। मार्ग में मिलने वाली गोपियों से हंसी ठिठोली करते हुए हुरियारे नंदभवन पहुंचे। भूरे का थोक के लोगों ने छतों से टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर हुरियारों का स्वागत किया गया। जगह-जगह फूलों की रंगोलियां सजाई गई।

 

4 of 6
नंदगांव में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदभवन पहुंचते ही अबीर गुलाल के सतरंगी बादल छा गए। यहां कृष्ण-बलराम के विग्रहों के समक्ष बरसाना और नंदगांव के समाजियों ने समाज गायन किया। फगुआ दे मोहन मतवारे, फगुवा दे आदि का गायन कर नेग मांगा। शाम करीब सवा पांच बजे रंगीली चौक पर हजारों की संख्या में हुरियारे, हुरियारिनें और श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां फाग, रसिया और लोकगीतों पर हुरियारे-हुरियारिनों का नृत्य हुआ। समाजियों के संकेत के बाद हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियों की वर्षा शुरू हुई। देरशाम तक चली इस होली को देखने के लिए हजारों लोग साक्षी बने।

 
विज्ञापन

5 of 6
नंदगांव में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
लठमार होली पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई और ड्रोन से निगरानी रखी गई। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नंदगांव में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली बार होली खेलने वालों के घर मंगलगीत गाए
नंदगांव में पहली बार होली खेलने वाले परिवारों में विशेष परंपरा निभाई गई। इन घरों में मंगलगीत गाए और मिठाइयां बांटी गईं। बुजुर्गों ने नवविवाहितों और युवाओं को आशीर्वाद दिया। वहीं एक रात पहले हुरियारिनों ने पारंपरिक शृंगार किया। मेहंदी रचाई और लाठियों को तेल लगाया। लठामार होली देखने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक नंदगांव पहुंचे। कई विदेशी पर्यटक पारंपरिक परिधान पहनकर आयोजन में शामिल हुए।

http://



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें