फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lathmar Holi: बरसाना में लाठियों से बरसा प्रेम, आस्था और उल्लास में डूबे भक्त; तस्वीरों में देखें अद्भुत दृश्य

Wed, 25 Feb 2026 06:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में राधाराना की नगरी बरसाना बुधवार को रंगों के उत्सव में डूबी नजर आई। रंगीली गली में रंगीली होली शुरू होते ही भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई देखने को मिला। हुरियारिनों के हाथों में सजे लठ और हुरियारों की ढालों के बीच परंपरागत लठामार होली का अलौकिक दृश्य सामने आया तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
 
विज्ञापन
1 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के बरसाना में होली के रसिया की जय के गगनभेदी जयकारों के बीच विश्व प्रसिद्ध लठामार होली हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गई। रंगीली गली में नंदगांव के हुरियारों और बरसाना की हुरियारिनों के बीच परंपरागत लठामार होली का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ढालों पर बरसते लठ और उड़ते गुलाल के बीच होरी के रसिया गूंजते रहे और पूरा बरसाना भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया। 

 
विज्ञापन

2 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर से लेकर रंगीली गली तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। लठामार होली अपने चरम पर पहुंचते ही पूरा वातावरण होली के रसिया की जय और राधे राधे के जयघोष से गूंज उठा। ढालों पर पड़ती लाठियों और होरी की तानों ने सदियों पुरानी परंपरा को सजीव कर दिया। श्रद्धालु ऊंचे स्थानों और छतों पर खड़े होकर इस अलौकिक होली के दर्शन करते नजर आए और हर प्रहार पर जयकारों की गूंज तेज होती चली गई। 

 
विज्ञापन

3 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगीली गली में गुलाल और रंगों की ऐसी बरसात हुई कि पूरा क्षेत्र राधा रानी के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालु परिक्रमा करते, नाचते गाते और एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते दिखाई दिए। कई भक्त हाथ जोड़कर रंगीली गली की ओर निहारते रहे तो कई ने इस होली को राधा रानी का साक्षात प्रसाद मानकर अपने माथे पर गुलाल लगाया। 


 

4 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि लठामार होली के दर्शन जीवन का सौभाग्य हैं और बरसाना आकर उनकी मनोकामना पूर्ण हुई। देर शाम तक होली का उल्लास बना रहा और परंपरागत रीति के अनुसार लठामार होली का समापन हुआ। होली के रसिया की जय के जयकारों के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर लौटते नजर आए। 


 
विज्ञापन

5 of 8
बरसाना लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोई गुलाल की पुड़िया संभालता दिखा तो कोई रंगीली गली की मिट्टी को प्रसाद मानकर अपने साथ ले गया। बरसाना से लौटते समय भक्तों के चेहरों पर थकान जरूर थी, लेकिन आंखों में लठामार होली के दिव्य दर्शन की चमक साफ दिखाई दे रही थी।


 
विज्ञापन

6 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लठामार होली के उल्लास के बीच रंगीली गली पहुंचे नंदगांव के हुरियारों का इस बार अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। आसमान से बरसी गुलाब की पंखुड़ियों ने पूरे माहौल को भक्तिरस और उल्लास से सराबोर कर दिया। हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और चारों ओर जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी।

 
विज्ञापन

7 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैसे ही नंदगांव के हुरियारे रंगीली गली पहुंचे, उसी समय आकाश से गुलाब की पंखुड़ियां बरसने लगीं। श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य को उत्साह के साथ देखा और पंखुड़ियों की वर्षा के बीच हुरियारे आगे बढ़ते रहे। पूरा वातावरण राधे-राधे के जयघोष और होली के रसिया से गूंज उठा।


 
विज्ञापन

8 of 8
बरसाना की लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने लठामार होली के उल्लास को और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं ने इसे राधारानी की कृपा का प्रतीक मानते हुए इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

ये भी पढ़ें-होली पर मिलावट का बाजार: अब खाएं तो खाएं क्या? आटा, दाल, दूध से लेकर मसाले तक नहीं शुद्ध; पनीर तो ना ही लें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें