तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया गया। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास किया। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ा। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया गया। नृत्य महारास चला। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य किया।
श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा देखने को भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। हुरियारिनों ने हुरियारों के नंगे बदन पर तड़ातड़ कोड़ों की मार लगाई। हुरंगा के नायक शेषावतार श्री दाऊजी महाराज रहे।