कान्हा की नगरी मथुरा अपने लल्ला के स्वागत को तैयार है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर ही नहीं अपितु पूरी नगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से मथुरा नगरी जगमगा रही है। अपने कान्हा के स्वागत को देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु भजन कीर्तन में मस्त हैं। वह कीर्तन गाते हुए मस्ती में झूम रहे हैं।
तीर्थनगरी मथुरा में आनंद और उल्लास में डूबे भक्त, भूख प्यास को भूलकर आराध्य के जन्म की प्रतीक्षा में सोमवार मध्यरात्रि घड़ी की टिक-टिक करती सुइयों को व्याकुलता से निहार रहे थे। रात्रि 12 बजे घड़ी की दोनों सुइयों का संगम होते ही भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर ब्रज में कान्हा के जन्म का उद्घोष हो गया।
विज्ञापन
2 of 8
कान्हा के जन्म के बाद दुग्ध स्नान कराते सेवायत
- फोटो : संवाद
नटवर नागर के जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अजन्मे के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। देवकीनंदन के जन्मोत्सव पर मानो ब्रज का कण-कण धन्य हो गया। गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला... और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
3 of 8
कान्हा का जन्म होते ही पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
- फोटो : संवाद
इससे पहले शाम को कान्हा के स्वागत में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति द्वारा नगर में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों के दर्शन कर भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। इसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
4 of 8
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के आस पास मौजूद श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
शोभायात्रा में भरतपुर गेट से शुरू होकर होलीगेट, छत्ता बाजार, असकुंडा बाजार, विश्राम घाट, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीगगेट से होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। इसमें झांकियों के आगे-आगे सजेधजे ऊंट, घोड़ा चल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : संवाद
भगवान गणेश की झांकी के पीछे यमुना महारानी, लड्डू गोपाल की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इन झांकियों के मध्य बैंड-बाजे एवं ढोल नगाड़े की धुन पर भक्तजन नाचते-झूमते चल रहे थे। राधे-राधे संकीर्तन मंडल, केशव देव भगवान की झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
6 of 8
रोशनी से जगमगाता श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
- फोटो : संवाद
बारिश में बढ़ाई अधिकारियों की धड़कन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र को विद्युत रोशनी से जगमग करने के लिए निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत की थी। सोमवार को जैसे ही जन्मस्थान पर तेज बारिश शुरू हुई। अधिकारियों की धड़कन बढ़ गई। अधिकारी बिजलीघर पहुंच गए। सप्लाई की मॉनिटरिंग करने लगे। बारिश बंद होने के बाद निगम अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
7 of 8
रोशनी से जगमगाता श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर
- फोटो : संवाद
जन्मभूमि क्षेत्र को रोशन रखने में इंजीनियर सक्रिय रहे। चीफ इंजीनियर एसके जैन, एसई सुरेश चंद्र रावत ने कर्मचारियों की टीम के साथ जन्मभूमि क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
जन्म के उपरांत ठाकुरजी का आभिषेक किया गया।
- फोटो : संवाद
मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार मध्य रात्रि 12 बजते ही के श्रीकृष्ण जन्मास्थान के भागवत भवन में ठाकुरजी का जन्म हुआ तो जयकारों से जन्मस्थान गूंज उठा। जन्म के उपरांत ठाकुरजी का आभिषेक करते संत नृत्य गोपालदास महाराज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी।