यम द्वितीया के अवसर पर यम की फांस से मुक्ति के लिए ऐतिहासिक विश्रामघाट पर रविवार को देश भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। बहनों ने धर्मराज के दर्शन कर भाई को टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना भी की। भोर में शुरू हुआ स्नान का क्रम दिनभर चलता रहा।
भाई-बहनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर आस्था की डुबकी लगाई। कई बहनों में भाई को बीच में बैठाकर छलनी के यमुना जल से स्नान कराया गया। स्नान के दौरान घाटों पर जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी और उनके भाई धर्मराज (यमराज) के मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए।
विज्ञापन
2 of 7
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोपाल से परिवार के साथ आईं सारिका ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर निकले हैं तो लड्डू गोपाल को अकेला कैसे छोड़ देते। रविवार को लड्डू गोपाल को भी यमुना जल से स्नान कराया गया। लुधियाना से फागुन, जैसमीन, सिमरन अपने भाई केशव के साथ यमुनाजी स्नान करने के लिए मथुरा आईं। वह अपने साथ लाड़ले लड्डूगोपाल को भी साथ लाईं।
विज्ञापन
3 of 7
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार ने पहले विश्राम घाट पर लड्डूगोपाल के साथ यमुना में डुबकी लगाई। इसके बाद भाई बहनों ने यमुना में स्नान किया। दिल्ली के चांदनी चौक से आईं कल्पना रस्तोगी और उनके भाई कमल रस्तोगी ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर यमुना में स्नान किया। कल्पना ने बताया कि अपने भाई की लंबी उम्र के लिए मथुरा में इस पावन स्थल पर स्नान करने परिवार के साथ आए हैं। पिछले पांच साल से भाई के साथ यहां आने का मन था, वह सपना आज यमुना महारानी और धर्मराज के आशीर्वाद से पूरा हुआ।
4 of 7
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्म के भाई के साथ भी किया स्नान
यम द्वितीया पर अनेक बहनें ऐसी भी आईं, जिनका भाई नहीं था या फिर साथ नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने स्थानीय युवकों को धर्म का भाई बनाते हुए यमुना में डुबकी लगाई। गाजियाबाद से आईं 60 वर्षीय रिंकी शर्मा ने बताया कि वे पहले भी कई बार यहां आती रहीं हैं। भाई न होने पर उन्होंने हेमंत चतुर्वेदी को धर्म का भाई मानते हुए उनके साथ स्नान किया। अहमदाबाद से आई बैजंती पटेल ने तीर्थ पुरोहित समाज के युवक को धर्म भाई बनाते हुए परंपरा निभाई।
विज्ञापन
5 of 7
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महापौर एवं नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं को परखा
महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निगम के अधिकारियों के साथ यमुना के घाटों पर यमद्वितीया स्नान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विश्राम घाट, बंगाली घाट, स्वामी घाट, हंसगंज घाटों की गई व्यवस्थाओं को देखा। महापौर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। इस वर्ष घाट पर पाइलिंग करके स्टील के पाइप एवं जंजीर लगाकर बैरिकेडिंग की गई।
विज्ञापन
6 of 7
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा के रहे विशेष इंतजाम
नगर आयुक्त ने बताया कि घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रबंध व्यापक स्तर पर किए गए। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। यमुना प्रदूषण को लेकर याचिकाकर्ता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी बताया कि भाईदूज की मथुरा में विशेष मान्यता है। इस अवसर पर पार्षद बाल किशन चतुर्वेदी, हनुमान गुर्जर, अंकुर गुर्जर, धर्मेश, देवेंद्र, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, राजेश कुमार लवानिया, होशियार सिंह आदि मौजूद थे।
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
65 बिछुड़ों को अपनों से मिलवाया
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा विश्राम घाट पर खोया पाया शिविर लगाया गया। इसके माध्यम से 65 बिछुड़े लोगों को अपनों से मिलाया गया। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, शिवकुमार चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, प्रवीन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।