फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रहस्यमयी माैतों का सिलसिला...बाबा, चाचा, बहन के बाद अब फंदे पर लटका युवक; पांच वर्षों में सातवीं आत्महत्या

Sat, 05 Jul 2025 08:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिवार में हो रही लगातार आत्महत्याओं से कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। मृतक के भाई गजेंद्र ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सकत में शनिवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। पिछले 5 वर्षों में इस परिवार में यह 7वीं आत्महत्या है।

 
विज्ञापन

2 of 6
घटना से परिवार में कोहरा मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाकये के अनुसार 18 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामबरन शनिवार सुबह लगभग 10 बजे जामुन खाने जाने की बात कहकर अपनी बहन का दुपट्टा लेकर घर से निकला था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो पिता रामबरन ने तलाश शुरू की। दोपहर करीब 2 बजे ग्राम दहेड की सीमा में कुलाबे के किनारे सतेंद्र के खेत में खड़े एक कंज के पेड़ पर जितेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। बेटे को फंदे पर लटका देख पिता रामबरन की चीख निकल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई। शव को फंदे से उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी पहुंचकर आवश्यक नमूने इकट्ठे किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार में हो रही लगातार आत्महत्याओं से कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। मृतक के भाई गजेंद्र ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

4 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दशक में नौ मौतों का रहस्यमय सिलसिला
इस घटना ने परिवार में पिछले कुछ वर्षों से चली आ रही रहस्यमय मौतों के सिलसिले को और गहरा दिया है। मृतक जितेंद्र के चाचा बलवंत ने ठीक 21 दिन पहले ही फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। वहीं, जितेंद्र की सगी बहन सौम्या ने भी चार महीने पहले घर पर ही फंदे से लटककर जान दे दी थी। मृतक के चचेरे बाबा शेर सिंह ने भी करीब साढ़े चार महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में पिछले एक दशक में हुई मौतों का आंकड़ा
जितेंद्र के चाचा संजू की 10 साल पहले जहर खाने से मौत हुई थी। दूसरे चाचा पिंटू ने करीब 8 साल पहले आग लगाकर जान दी थी। चाचा मनीष ने 5 साल पहले फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। अब, सबसे छोटे चाचा बलवंत के बाद जितेंद्र की आत्महत्या ने इस परिवार में पिछले एक दशक में हुई मौतों की संख्या को नौ तक पहुंचा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है ताकि इन मौतों के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। 

ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: 'बिहार चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी...', CEC ने मतदाता सूची पर कही ये बड़ी बात

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें