फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरें: अखिलेश यादव की बेटी अदिति के अंदाज ने जीता लोगों का दिल, मां डिंपल के साथ कर रहीं चुनाव प्रचार

Wed, 10 Apr 2024 12:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मां डिंपल यादव के साथ मंच पर अदिति यादव - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव पहुंचीं। उनके साथ एक बार फिर उनकी बेटी अदिति यादव मंच पर दिखाई दीं। उन्होंने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट न लेते हुए कार्यकर्ताओं के बीच ही अपनी जगह खोजी।

अदिति के इस अंदाज ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। उनकी सादगी लोगों के मन को भा गई। उन्होंने लोगों से मां डिंपल यादव को दोबारा संसद भेजने की अपील की। मौजूद समर्थकों ने भी उनसे डिंपल को दोबारा जितवाने का वादा किया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्यकर्ताओं के संवाद को सुनतीं अदिति - फोटो : संवाद
बताते चलें कि यह दूसरा मौका था जब अदिति मां डिंपल के साथ चुनावी समर में नजर आई हैं। इससे पहले 19 मार्च को वह डिंपल यादव के साथ जनसंपर्क में निकलीं थीं। इस मौके पर वह अपनी मां की तरह ही सादेपन और गंभीर अंदाज में दिखी थीं। उनका यह अंदाज लोगों के दिल को छू गया था। 

यह भी पढ़ेंः- पुराने पन्नों से: नेहरू को हराने के लिए उद्योगपतियों ने खोल दिया था खजाना...परिणाम देखकर सभी ने पकड़ लिया माथा
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम स्थल पर जाती अदिति यादव - फोटो : संवाद
चुनाव प्रचार के दौरान अदिति ने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के बीच में ही नजर आईं। जब मां डिंपल यादव ने बोलना शुरू किया तो वह हर शब्द को गौर से सुनतीं और समझती रहीं। अदिति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.66 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं एक्स पर ये संख्या 3.06 लाख है। 

4 of 5
मां और कार्यकर्ताओं की बात सुनतीं अदिति - फोटो : संवाद
सैफई परिवार से मुलायम सिंह यादव ने सियासत में कदम रखा था। इसके बाद एक के बाद एक भाई, बेटे, बहू, भतीजे और पोते तेजप्रताप यादव ने किस्मत आजमाई। अभी लगभग एक दशक से सैफई परिवार के किसी नए सदस्य ने सियासत में कदम नहीं रखा है। लेकिन, अब अदिति के मंच पर दिखने के साथ सैफई परिवार का एक नया सदस्य सियासत का ककहरा सीखता दिख रहा है।

यह भी पढ़ेंः- UP: माफिया मुख्तार की मौत के बाद जेल से बाहर आया अब्बास अंसारी, इस शर्त पर घर के लिए रवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंच पर कार्यकर्ताओं के बीच अदिति - फोटो : संवाद
22 वर्षीय अदिति मां के साथ चुनावी समर में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच दिख रही हैं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान वह बारीकी से सब कुछ सीखतीं नजर आईं। ऐसे में कहीं न कहीं इसे उनकी राजनीति में कदम रखने से पहले की तैयारी माना जा रहा है। कारण चाहे जो भी हों लेकिन लोगों के बीच अदिति यादव के राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें