कार्यक्रम स्थल पर जाती अदिति यादव
- फोटो : संवाद
चुनाव प्रचार के दौरान अदिति ने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के बीच में ही नजर आईं। जब मां डिंपल यादव ने बोलना शुरू किया तो वह हर शब्द को गौर से सुनतीं और समझती रहीं। अदिति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.66 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं एक्स पर ये संख्या 3.06 लाख है।