फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri ByElection Results: मैनपुरी में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहीं डिंपल यादव, बनेंगी सीट से पहली महिला सांसद

Thu, 08 Dec 2022 12:23 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
1 of 7
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में डिंपल यादव को 2,16,381 वोट मिल चुके हैं और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 95,874 वोटों से आगे चल रही हैं। रघुराज सिंह शाक्य को 1,20,507 वोट मिल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में उपचुनाव की घोषणा की गई थी। इसमें सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव तो भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया था वहीं कांग्रेस व बसपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
विज्ञापन

3 of 7
डिंपल यादव और रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : Social Media
डिंपल यहां से जीत दर्ज करते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। वे मैनपुरी सीट से पहली महिला सांसद बनेंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में मुलायम सिंह के खिलाफ महिला प्रत्याशी- कांग्रेस प्रत्याशी सुमन चौहान, बसपा से संघमित्रा मौर्य और भाजपा से ही मशहूर भजन गायिका तृप्ति शाक्य चुनाव लड़ चुकी हैं।

4 of 7
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
अभी तक संसदीय चुनाव में उतरीं तीनों ही महिलाएं तीसरे और चौथे स्थान पर ही पहुंच सकीं। इसके अलावा शेष चुनावों में महिला प्रत्याशी नहीं उतारी गईं। वहां के मतदाताओं ने उन्हें इतने मत भी नहीं दिए कि वह दूसरे स्थान पर भी आतीं। ऐसे में अभी तक यही माना जा रहा है कि मैनपुरी के मतदाताओं की पसंद महिला प्रत्याशी नहीं रहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 7
डिंपल यादव - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर

डिंपल का उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

मैनपुरी सीट पर 1996 से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। डिंपल यादव का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। डिंपल यादव का जन्म हालांकि 1978 में पुणे में हुआ था लेकिन उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ा है। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरसीएस रावत और माता चंपा रावत काशीपुर में रहते हैं। तीन बहनों में डिंपल दूसरे नंबर की हैं।
विज्ञापन

6 of 7
डिंपल और अखिलेश यादव की शादी के समय की तस्वीर

1999 में हुआ था विवाह

अखिलेश और डिंपल 24 नवंबर 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि उस वक्त मुलायम सिंह यादव अखिलेश और डिंपल की शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। इसकी पहली वजह यह थी कि जब डिंपल-अखिलेश की प्रेम कहानी चल रही थी, तब उत्तराखंड के अलग राज्य की मांग जोरों पर थी। डिंपल के गांव के लोग अखिलेश के पिता मुलायम के सख्त खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव

कन्नौज उपचुनाव में चुनी गई थीं निर्विरोध

वहीं, दूसरी वजह थी कि डिंपल राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मुलायम सिंह को डर था कि अंतरजातीय शादी का असर अखिलेश की राजनीतिक भविष्य पर पड़ सकता था। हालांकि, डिंपल अखिलेश के लिए लकी साबित हुईं। शादी के अगले ही साल अखिलेश ने लोकसभा चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2012 में लोकसभा उपचुनाव के दौरान कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से डिम्पल यादव सांसद चुनी गईं। कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र उन्हें निर्विरोध सांसद चुना गया था।

2004 का उपचुनाव

पार्टी   प्रत्याशी   मिले वोट  स्थान
सपा धर्मेंद्र यादव  348999  पहला
बसपा अशोक यादव   169286   दूसरा
भाजपा रामबाबू कुशवाह 14544     तीसरा
कांग्रेस सुमन चौहान  11391  चौथा

2009 का आम चुनाव

पार्टी   प्रत्याशी   मिले वोट  स्थान
सपा मुलायम सिंह यादव 392308     पहला
बसपा विनय शाक्य 219239  दूसरा
भाजपा तृप्ति शाक्य 56265   तीसरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें