पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई झंडा फहराने के बाद सलामी देते हुए।
- फोटो : संवाद
80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ राष्ट्रगीत गाया गया। ध्वजारोहण के दौरान कलक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण से पूर्व जिलाधिकारी ने चौराहों एवं तिराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।