Lakhimpur kheri News: मझगईं थाना क्षेत्र के हुलासीपुरवा निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने मांगें पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। इससे पूर्व मंगलवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों और इंस्पेक्टर मझगईं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के हुलासीपुरवा गांव निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की सोमवार शाम को हुई मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने पलिया मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और मझगईं प्रभारी थाना निरीक्षक के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। लोगों का गुस्सा देख पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं पर भी लाठियां चलाईं गईं। ग्रामीणों के विरोध से गुस्साए इंस्पेक्टर ने पूरे गांव को जेल भेज देने की धमकी दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मृतक के परिजनों से मिले निघासन विधायक
- फोटो : अमर उजाला
हुलासीपुरवा गांव निवासी दिनेश कुमार का आरोप था कि मझगईं थाने और निघासन कोतवाली के पुलिसकर्मी उसके भाई रामचंद्र और उसके एक साथी को थाने ले गए, जहां रामचंद्र को बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे निघासन सीएचसी में छोड़कर चली गई। यहां मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बम्हनपुर से शव लेकर हुलासीपुरवा गांव पहुंचे वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया। अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिवार वाले अंतिम संस्कार को राजी नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 6
मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक मझगईं दयाशंकर द्विवेदी ने बहस के दौरान कहा कि पूरे गांव पर हत्या के प्रयास का मुकदमा लिखकर जेल भेजूंगा। इस बात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रभारी निरीक्षक खुद पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए चालक पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की बात कहते दिखे। परिजन 10 लाख रुपये मुआवजा और दर्ज मुकदमों में ढील देने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उनकी कोई भी मांग नहीं मानी।
4 of 6
ग्रामीणों की इंस्पेक्टर से हुई नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने पुलिस वालों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
सीओ धौरहरा पीपी सिंह, सीओ निघासन महक शर्मा, सीओ गोला गवेंद्र गौतम ने मृतक रामचंद्र के ताऊ, छोटे भाई दिनेश कुमार और पत्नी पूनम से बातचीत शुरू की। इन्होंने 30 लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने तथा परिवार के लोगों पर दर्ज मुकदमे खत्म करने की मांग रखी। रामचंद्र की पत्नी ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने लाठी फटकार कर हटाई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने कहा कि परिजनों ने जो मांगें रखी थीं, उनमें जो मानने लायक होंगी, मानी जाएंगी। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उनके आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
हुलासीपुरवा गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मांगें पूरी होने के बाद किया अंतिम संस्कार
मझगईं थाना क्षेत्र के ग्राम हुलासीपुरवा निवासी गैंगस्टर रामचंद्र की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने मांगें पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। विधायक शशांक वर्मा ने मझगईं प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।