फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर: टापू बने कई गांव, रास्तों पर बह रहा शारदा का पानी, कटान से नदी में समाए कई घर

Mon, 29 Jul 2024 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
बाढ़ की चपेट में कई गांव - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध के अंदर बसे कई गांव फिर से टापू बन गए। रविवार को जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई। सोमवार सुबह तक मिलपुरवा मुख्य मार्ग पर दो फीट पानी तेज बहाव में पानी बहने लगा। श्रीनगर के सामने रपटा पुल पर करीब तीन फीट तेज धार से पानी बह रहा था। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। खगईपुरवा टापू बन गया है। गांव के चारों ओर पानी भरा है। नाव के सहारे आवागमन हो रहा है। खगईपुरवा के करीब 20 परिवार तटबंध किनारे तिरपाल डालकर ठहरे हैं। मेहंदी, बहालीपुरवा रंडौहा, बड़ागांव, भुलभुलिया, चकलुआ, लंगडीपुर, खांबी, भोलापुरवा, बसहा सहित कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। इस बार पहली ही बाढ़ में श्रीनगर के सामने पुल और इसके आगे रपटा पुल कटने से लोग नाव से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गूम मार्ग पर बहता बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार
बाढ़ का पानी कई मार्गों पर बह रहा है। गूम रास्ते पर भी पानी का तेज बहाव है। इसके बावजूद लोग यहां से गुजर रहे हैं। 20 जुलाई को एक युवक तेज बहाव में बह चुका है। युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ते से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। फूलबेहड़ थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया कि पानी में डूबे लड़के का कुछ पता नहीं चल सका है। तटबंध पर बाढ़ राहत चौकी बनी है। सिपाही और लेखपाल की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
नयापुरवा में नदी के तेज बहाव में कटा मकान। - फोटो : अमर उजाला
नयापुरवा और बेलहासिकटिहा के कई घर नदी में समाए
शारदा नदी का जलस्तर बिजुआ क्षेत्र में कम हुआ है, लेकिन कटान तेज हो गया। नयापुरवा व बेलहा सिकटिहा गांव में तेजी से कटान हो रहा है। रविवार से सोमवार तक नयापुरवा में कामता प्रसाद, त्रिवेनी प्रसाद व मैनावती के पक्के मकान कट गए। बेलहासिकटिहा में शम्भूदयाल व अनिल कुमार के पक्के मकान नदी में समा गए हैं। बेलहासिकटिहा में बाढ़ खंड की ओर से कटानरोधी कार्य कराया जा रहा है। नयापुरवा में कोई भी बचाव कार्य नहीं चल रहा। ग्रामीण अपने-अपने घरों से घर-गृहस्थी का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बेलहा सिकटिहा के ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए सोमवार को शारदा नदी की पूजा-अर्चना की। 

4 of 5
सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी 
पलियाकलां इलाके में शारदा नदी का पानी तीन दिनों से पलिया-भीरा मार्ग पर बह रहा है। सोमवार को सड़क पर पानी का बहाव धीमा हुआ। हालांकि छोटे वाहनों का आवागमन इस मार्ग से जारी है। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीरा पलिया मार्ग पर बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पलिया-भीरा मार्ग पर ई-रिक्शा चालक भी सवारियों को पानी के बहाव से निकाल कर शारदा पुल तक छोड़ते नजर आए। शारदा पुल पर बस यूनियन की बसें खड़ी रहीं, जो यात्रियों को भीरा, बिजुआ, मैलानी, गोला, लखीमपुर आदि जगहों पर लेकर गईं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि बनबसा से रिलीजिंग कम होने के चलते पानी कम हुआ है। बहाव में भी कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी सतर्कता बरतते हुए वाहन चालक पलिया-निघासन मार्ग से ही आवाजाही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें