फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर बवाल: उपद्रवियों ने पांच घंटे तक मचाया था उत्पात, सरकारी और निजी आठ वाहन तोड़ डाले

Thu, 16 Apr 2026 02:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर में हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने करीब पांच घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में जो भी वाहन आया, उसे तहस-नहस करते चले। जो भी मिला उस पर वे हमलावर हो गए। नायब तहसीलदार, सीओ, मैलानी इंस्पेक्टर की गाड़ी सहित सरकारी और निजी कुल आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हिंसा में करीब 25 लाख का नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
बवालियों ने सड़क पर पलटी कार - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना इलाके में मोतीपुर ग्रंट नंबर 10 में आंबेडकर मूर्ति को लेकर हुई हिंसा की घटना के बाद दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। 

हिंसा में घायल महिला और पुलिस की ओर से बलवा, हत्या का प्रयास सहित संगीन धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में प्रधान प्रतिनिधि सहित 82 लोगों को नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 10
घटना के दिन जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
मंगलवार की शाम गांव में गाटा संख्या 1167 की 0.061 हेक्टेयर विवादित भूमि पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर रखी गई मूर्ति से कथित तोड़फोड़ को लेकर हिंसा में पुलिस प्रशासन एवं निजी आठ वाहन उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिए। इसमें एक महिला और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 10
बवालियों ने गाड़ियों में की थी तोड़फोड़ - फोटो : संवाद
हिंसा में घायल चंदा देवी पत्नी राजकुमार निवासी मैकूपुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 14 अप्रैल की शाम मोतीपुर निवासी उनकी भतीजी सुनीता देवी पत्नी रामभजन ने सूचना दी कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र, काशीराम, जैपाल, वीरपाल, रामधनी, अवधेश जमीन पर अवैध रूप से आंबेडकर प्रतिमा रखना चाह रहे हैं और जान से मारने जा रहे हैं, जब चंदा देवी मौके पर पहुंचीं तो आरोपी उनकी भतीजी को मारपीट रहे थे।

 

4 of 10
भीड़ ने गाड़ियों में की थी तोड़फोड़ - फोटो : संवाद
आरोपियों के साथ कौशल, गुड़िया और करीब 200 से अधिक लोग इकट्ठा हो गए। चंदा देवी ने कहा है कि पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। घायल महिला की तहरीर पर आठ नामजद और करीब 200 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, हिंसा के लिए उकसाने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन

5 of 10
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद
इधर सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मैलानी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मौर्य की ओर से 74 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

6 of 10
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद
पुलिस ने शुरू की धरपकड़, घर छोड़कर भागे पुरुष
बांकेगंज हिंसा की गूंज प्रदेश मुख्यालय तक जा पहुंची है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस की कई टीमों ने धरपकड़ शुरू कर दी है। गांव में सन्नाटा है। आरोपी घर छोड़कर भाग निकले हैं। घर में सिर्फ महिलाएं हैं। महिलाएं हिंसा का ठीकरा पुलिस पर फोड़ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
कार में आगजनी करके भागता आरोपी - फोटो : संवाद
उपद्रवियों ने पांच घंटे तक जमकर मचाया उत्पात
हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने करीब पांच घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में जो भी वाहन आया, उसे तहस-नहस करते चले। जो भी मिला उस पर वे हमलावर हो गए। नायब तहसीलदार, सीओ, मैलानी इंस्पेक्टर की गाड़ी सहित सरकारी और निजी कुल आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। हिंसा में करीब 25 लाख का नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। हिंसा में महिला और प्रशासन-पुलिस के नौ लोग चोटिल हुए। उपद्रवियों ने दो वाहन जलाए और दो वाहन नहर में डाल दिए।

 

8 of 10
लंगर छकते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव बना छावनी अधिकारियों ने डाला डेरा
हिंसा के दिन से घटनास्थल पर तीन सीओ धौरहरा, मोहम्मदी और गोला, दो नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, ताहिर परवेज, तहसीलदार भीमचंद, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी सहित कई थानों का पुलिस बल, पीएसी, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी डेरा जमाए हुए हैं।

9 of 10
लखीमपुर खीरी में बवाल - फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
खीरी में आंबेडकर प्रतिमा टूटने पर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज इलाके के गांव मोतीपुर में मंगलवार शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटने के बाद जमकर बवाल हुआ। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया। खदेड़े जाने पर हिंसक भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी को दौड़ा लिया और उनकी व नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उन्हें बीच सड़क पर पलट दिया और दो गाड़ियों में आग भी लगा दी।

 
विज्ञापन

10 of 10
गाड़ी को सड़क पर पलटा - फोटो : संवाद
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि एक ही जाति के दो गुटों में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद था। दोनों गुटों के संघर्ष में ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति और बिगढ़ गई।  भीड़ में शामिल कुछ लोगों के भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें