लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। प्रतिमा विवाद के पीछे जमीन कब्जाने की साजिश थी। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच मामले को राजनीतिक रंग देने की भी कोशिश की गई। पुलिस बवाल के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बांकेगंज में हुए बवाल में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। बवाल के पीछे जमीन पर कब्जे की साजिश सामने आ रही है। दरअसल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने और उसके टूटने के विवाद में हुए इतने बड़े उपद्रव के पीछे जमीन पर कब्जे की साजिश थी। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच मामले को राजनैतिक रंग देने की भी कोशिश की गई।
थाना मैलानी इलाके की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मोतीपुर गांव में जिस जगह पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी, वह भूमि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1167 रकबा 0.061 हेक्टेयर खाद के गड्ढों के रूप में दर्ज है। मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने इस भूमि पर कब्जा करने के लिए वहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी।
विज्ञापन
2 of 12
मोतीपुर गांव का विवादित स्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इससे गुस्साए बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रतिमा को उसी स्थान पर लगाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और विवाद बढ़ने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कुछ बाहरी शरारती लोग पत्थरबाजी शुरू कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
3 of 12
मोतीपुर गांव का विवादित स्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते उपद्रवी उग्र होकर सरकारी और निजी वाहनों को निशाना बनाकर जलाने के साथ ही लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों के प्रहार से तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूरे बांकेगंज में भारी पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया।
4 of 12
मोतीपुर गांव का विवादित स्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने मौके पर कैंप किया। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। मोतीपुर गांव में बवाल के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पीएसी जवानों को सिख समाज के लोगों ने बांकेगंज गुरुद्वारे में सुबह का नाश्ता से लेकर दोपहर और शाम का भोजन कराया।
विज्ञापन
5 of 12
मौके पर पहुंचीं डीएम और एसपी
- फोटो : संवाद
खाद के गड्ढों की सरकारी जमीन पर होते गए कब्जे, सोते रहे जिम्मेदार
मोतीपुर गांव कस्बा बांकेगंज का निकटवर्ती गांव है। गाटा संख्या 1167 पर मुख्य मार्ग के किनारे की 6535 वर्ग फुट जमीन ग्राम पंचायत ने खाद गड्ढों के लिए छोड़ी थी, मगर उस पर अवैध कब्जा कर कई पक्के निर्माण कर लिए गए। वर्तमान में इस जमीन का मुख्य मार्ग से सटा हुआ मुश्किल से 2000 वर्ग फुट भूखंड ही खाली पड़ा है, इस पर भी मंगलवार को सुनियोजित ढंग से कब्जा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
6 of 12
नापजोख करती तहसील की टीम
- फोटो : संवाद
लोग खाली रह गई इस दो हजार वर्ग फुट जमीन को हालांकि मौखिक रूप से आंबेडकर पार्क की जमीन बता रहे हैं। पूर्व में जब से जमीन पर कब्जे हुए तब प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों के हौसले बुलंद हुए और मंगलवार को मामले में हिंसा का रूप ले लिया। विवादित भूखंड बांकेगंज के मुख्य मार्ग पर स्थित है। इसलिए यह भूखंड बेशकीमती है।
विज्ञापन
7 of 12
सरकारी गाड़ी में लगाई आग
- फोटो : संवाद
खाद गड्ढे वाली सरकारी भूमि के बारे में शिकायत मिलने पर पैमाइश कर ली गई थी। लोगों को हिदायत भी दी गई थी कि वहां प्रतिमा नहीं रखी जाएगी। उसके बावजूद बिना अनुमति के जबरदस्ती कब्जे का प्रयास किया गया। नियमानुसार कार्रवाई कर पूरी जमीन को खाली कराया जाएगा।-प्रतीक्षा त्रिपाठी, एसडीएम गोला
8 of 12
अवैध कब्जों का चिह्नीकरण शुरू
- फोटो : संवाद
बवाल के बाद प्रशासन ने शुरू किया कब्जेदारों का चिह्नह्मांकन, खाली कराई जाएसी जगह
मोतीपुर में मंगलवार को हुए बवाल के बाद प्रशासन नींद से जागा है। बुधवार को गांव पहुंची प्रशासन की टीम ने कब्जेदारों का चिह्नांकन शुरू कर दिया। राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल पूजा कनौजिया ने टीम के साथ विवादित पूरी भूमि की नापजोख कराकर कब्जेदारों की पहचान की। प्रशासन अब पूरी जमीन खाली कराएगा।
9 of 12
कार में की तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
पुलिस ने 19 आरोपियों का किया चालान
मोतीपुर गांव में हुए बवाल के बाद थाना मैलानी पुलिस ने बुधवार को दो प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह मौर्य ने बताया कि 19 लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा गया है।
10 of 12
बवालियों ने सड़क पर पलटी कार
- फोटो : संवाद
बवाल में ये किए गए गिरफ्तार
1-जयपाल-मोतीपुर ग्रंट नंबर 10,
2- अनुराग-आंबेडकर नगर ग्रेट नंबर 10
3-रजनीश-मैकूपुर ग्रेट नंबर 10,
4- वीरपाल मोतीपुर ग्रेट नंबर 10,
5- सूर्य प्रसाद उर्फ सूरज मोतीपुर घंट नंबर 10
6-सुनील कुमार, मोतीपुर ग्रंट नंबर 10,
7- पंकज, मोतीपुर
8- लल्लूराम-मोतीपुर
9- रोहित-मोतीपुर
10- अर्जुन कुमार-बंजरिया ग्रंट नंबर 11
11-परमीत-बंजरिया
12- आदित्य, गिरधरपुर ग्रंट नंबर 11
13- अजीत कुमार, रायपुर, ग्रेट नंबर 11
14- राज, बंजरिया, ग्रंट नंबर 11
15- विमल कुमार, मोतीपुर ग्रंट नंबर 10,
16- हरीशंकर-टीकापुर ग्रंट नंबर 10,
17 अनांशु मोतीपुर,
18- नौरज, टीकापुर ग्रंट नंबर 10,
19- श्याम कुमार, गिरधरपुर घंट नंबर 11
11 of 12
भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग
- फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
खीरी में आंबेडकर प्रतिमा टूटने पर बवाल, तोड़फोड़-आगजनी
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज इलाके के गांव मोतीपुर में मंगलवार शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटने के बाद जमकर बवाल हुआ। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया। खदेड़े जाने पर हिंसक भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी को दौड़ा लिया और उनकी व नायब तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उन्हें बीच सड़क पर पलट दिया और दो गाड़ियों में आग भी लगा दी।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि एक ही जाति के दो गुटों में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद था। दोनों गुटों के संघर्ष में ही प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति और बिगढ़ गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों के भी चोटें आई हैं।