फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन बनी हैवान: चार लड़कों से थे संबंध, छोटी ने विरोध किया तो हाथ पकड़कर सभी से कराया दुष्कर्म, बर्बरता के गवाह टूटे बाल

Fri, 01 Jul 2022 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 9
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक बहन ने अपनी छोटी बहन के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। छोटी बहन का गुनाह बस इतना था कि वह बड़ी बहन के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसी बात का विरोध करने पर बड़ी बहन ने अपने प्रेमी और दोस्तों के पहले उसके साथ दुष्कर्म करवाया फिर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

मंगलवार को हुई 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मृतका की बड़ी बहन का रोल सामने आया है। बड़ी बहन को प्रेमी और उसके अन्य दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाते देखना छोटी बहन को भारी पड़ गया। छोटी बहन घरवालों को कहीं यह बात न बता दे इस वजह से बड़ी बहन ने ही अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म और हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

2 of 9
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में आरोपी बड़ी बहन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी संजीव सुमन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में बालिका का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। कोतवाली सदर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ सदर संदीप सिंह के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 9
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि मृतका की बड़ी बहन का गांव के ही अभियुक्त रंजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित, संदीप से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी एक माह पूर्व मृतका को हुई थी तो वह अपनी बड़ी बहन को अभियुक्तों से मिलने से मना करती थी। 

4 of 9
गन्ने का खेत
अभियुक्तों के मृतका के घर के आसपास टहलने और उधर से निकलने पर वह उनको गाली भी दिया करती थी। इस बात को लेकर मृतका और उसकी बहन में लड़ाई होती थी। घरवाले भी उसे घर से बाहर निकलने से रोकते थे। इसी बात से नाराज होकर बड़ी बहन ने साजिशन छोटी बहन को खेत में बुलवाकर पहले अपने दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया और बाद में उसकी हत्या करवा दी।
विज्ञापन

5 of 9
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पूर्व नियोजित तरीके से बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को शौच के बहाने पूर्वाह्न करीब दस बजे गन्ने के खेत में ले गई, जहां पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप, दीपू, अर्जुन मौजूद थे।
विज्ञापन

6 of 9
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के दौरान खुद बड़ी बहन ने छोटी बहन के दोनों हाथ पकड़े थे। मृतका घटना के बारे में घर पर न बता दे, इसलिए अभियुक्तों ने मृतका का गला दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी और आंख फोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
घटना के बाद अभियुक्तों को बड़ी बहन ने मौके से भगा दिया और वह भी अपने घर चली आई। जब उसकी मां तलाश कर रही थी, तब बड़ी बहन ने ही मां को बताया था कि उसने शौच के लिए छोटी बहन को गन्ने के खेत में जाते देखा था। तब मृतका की मां घटनास्थल पर पहुंची और मृतका को गन्ने के खेत में पड़ा पाया। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल बड़ी बहन समेत रंजीत चौहान निवासी झाऊपुरवा खंबारखेड़ा, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप चौहान, दीपू चौहान, अर्जुन को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। घटनास्थल से मृतका और अभियुक्त के कपड़े, पानी का लोटा, बाल बरामद हुए हैं। 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बालिका की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा होने की घटना से बहन के रिश्ते को शर्मसार किया है। परिजन भी पुलिस के खुलासे से हैरान हैं। रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की कुल छह संताने थीं, जिसमें चार लड़की और दो लड़के हैं।
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी, जबकि सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बड़ी बहन ने छोटी बहन द्वारा अवैध संबंधों का विरोध किए जाने पर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें