फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो दोस्तों समेत चार की मौत: इकलौता बेटा था रजनीश, संजय की सात मार्च को थी शादी; परिवारों में कोहराम

Thu, 13 Feb 2025 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur kheri Road Accident News: लखीमपुर खीरी के ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार दो दोस्तों समेत चार लोगों की जान चली गई। कार सवार दोस्त की जन्मदिन पार्टी के बाद उसे छोड़ने जा रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 6
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर बुधवार रात हुए भीषण हादसे में चार युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। मरने वालों में दो दोस्त थे। तीन दोस्त घायल हुए हैं। ये लोग एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में आए थे। पार्टी के बाद सभी दोस्त कार से ढखेरवा की तरफ जा रहे थे। इनकी कार हाईवे पर पंक्चर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। भीषण हादसे के बाद जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन

2 of 6
सैफ और अंसार के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिंगाही के मोहल्ला झाला निवासी सैफ (26) दो ट्रॉलियों में गन्ना भरकर निघासन के ढखेरवा रोड स्थित सिसैया क्रेशर जा रहा था। हजारा फार्म के पास एक ट्रॉली का टायर पंचर हो गया। उसने ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ी करके सिंगाही झाला के अंसार (34) को बुलाया। दोनों पंक्चर बना ही रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार कार ट्रॉली में जा घुसी। 
विज्ञापन

3 of 6
संजय और रजनीश के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे में कार सवार चौधरी पुरवा के रजनीश (19), घनश्याम पुरवा के संजय (24) की मौत हो गई। पंक्चर सही कर रहे अंसार और सैफ गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। कार में सवार रवि, दिग्विजय और अरुण घायल हुए हैं। इनमें दिग्विजय और रवि की हालत नाजुक बनी हुई है। 

4 of 6
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
निघासन के चौधरीपुरवा निवासी दिग्विजय का बुधवार को जन्मदिन था। उसने अपने दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी दी थी। इसके बाद कार सवार दोस्त उसे छोड़ने घर जा रहे थे। हजारा फार्म के पास रास्ते में हादसा हो गया और जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन

5 of 6
निघासन सीएचसी के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
रजनीश का नहीं कराया पोस्टमार्टम
चौधरी पुरवा के रजनीश के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिवार वालों ने मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवारवालों को सौंप दिया। रजनीश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय का फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
संजय की सात मार्च को होनी थी शादी
घनश्याम पुरवा के संजय की सात मार्च को शादी होनी थी। परिवारवाले शादी की तैयारियां में जुटे थे, लेकिन एक हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। उधर, सैफ और अंसार के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें