फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा: शारदा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, बन रहे पुल को देखने गए थे सभी; परिवार में मातम

Fri, 13 Jun 2025 07:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हसनपुर कटौली गांव निवासी देवांश (13) पुत्र दीपक दीक्षित, राहुल (13) गौतम शुक्ला, विनाश 14 पुत्र विनोद शुक्ला, उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ शारदा नदी पर बन रहे डेबर घाट पुल को देखने गए थे। 
विज्ञापन
1 of 4
मौके पर मौजूद भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के लखीमपुरखीरी स्थित ईसानगर थाना क्षेत्र के डेबर घाट शारदा नदी पर बन रहे पुल को देखने गए चार बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले जाने से नदी के तेज बहाव में डूब गए। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस और एसडीएम धौरहरा ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बच्चों की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने सभी को खोज लिया लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। घटना के खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद
धौरहरा तहसील क्षेत्र को सीतापुर तम्बौर सीमा पर बन रहा डेबर घाट पुल इन दिनों चर्चा में है। लोग इसके निर्माण को देखने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हसनपुर कटौली गांव निवासी देवांश (13) पुत्र दीपक दीक्षित, राहुल (13) गौतम शुक्ला, विनाश 14 पुत्र विनोद शुक्ला, उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ शारदा नदी पर बन रहे डेबर घाट पुल को देखने गए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान चारों बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए और नहाते समय नदी के तेज बहाव में डूब गए। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शारदा नदी में बच्चों की तलाश शुरू कराई। 
विज्ञापन

4 of 4
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे के बाद गोताखोरों ने सभी के शव नदी से बरामद कर लिए। मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे ईसानगर से तंबौर के मानपुर घाट तक आए थे। यहां से तैरकर ईसानगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए। इससे डूब गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें