कुशीनगर जिले के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में बुधवार सुबह घर के बाहर मिली टॉफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कुछ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में तंत्रमंत्र की आशंका जताई जा रही है। मासूमों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और पुलिस प्रशासन को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला निवासी रसगुल के दरवाजे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक गठरी में बहुत सारी टॉफी के साथ एक-एक रुपये के नौ सिक्के मिले। रसगुल ने टॉफी को घर के अंदर रख दिया। बाद में उनकी पत्नी सुगिया ने टॉफी खाने के लिए बच्चों को दे दी। टॉफी खाने के कुछ देर बाद ही रसगुल के तीनों बच्चे मंजना (सात), स्वीटी (पांच), समर (तीन) और उनकी बहन खुशबू का बेटा आयुष (पांच) बेहोश हो गए।
विज्ञापन
2 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजन निजी वाहन से बच्चों को लेकर कसया सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में चारों मासूमों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच रहा। अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया है।
विज्ञापन
3 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अधिकारी सिसई लठउर टोला पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। रसगुल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। कुछ लोग इन्हें नट तो कुछ मुसहर बताते हैं।
4 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉफी खाने से चार मासूमों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उनके दिशानिर्देश पर एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार, डीआईजी रेंज जे रविंद्र गोंड, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ कुंदन सिंह, एसओ जयप्रकाश पाठक से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
5 of 9
टॉफियों के रैपर
- फोटो : अमर उजाला
टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियां भी मर जा रही थीं
बच्चों के पिता रसगुल ने बताया कि बुधवार सुबह 6:30 बजे घर के बाहर दरवाजे पर टॉफी और सिक्के पड़े मिले थे। टॉफी एकत्र कर घर में रख दी थी। पत्नी सुगिया ने टॉफी बच्चों को खाने के लिए दे दी। टॉफी खाते ही बच्चे बेहोश हो गए। बताया कि टॉफी के रैपर पर बैठ रहीं मक्खियां भी मर जा रही थीं।
विज्ञापन
6 of 9
जांच करने पहुंचे एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल का जायजा लिया है। बच्चों के पिता रसगुल से बातचीत की है। मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। परिजनों ने गांव के जिन लोगों पर अंदेशा जताया है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अखिल कुमार, एडीजी गोरखपुर जोन
विज्ञापन
7 of 9
अस्पताल में ग्रामीण और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह बेहद दुखद घटना है। आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। - जे रविंद्र गोंड, डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र
8 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सभी पहलुओं की तहकीकात की जा रही है। मौके पर फूड विभाग व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सिक्के पाए जाने पर तंत्रमंत्र की घटना होने का अंदेशा जताया जा रहा है, लेकिन इसे सही कारण नहीं माना सकता। - सचिंद्र पटेल, एसपी कुशीनगर
घटना की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपित बख्शे नहीं जाएंगे। उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।- वरुण कुमार पांडेय, एसडीएम कसया