कुशीनगर के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में बुधवार सुबह घर के बाहर मिली टॉफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात पिता रसगुल की शिकायत पर प्रेम, चाबस और बाला पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित रसगुल के पड़ोसी हैं और पुरानी रंजिश में टॉफी में जहर मिलाकर घर के सामने रखा था। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मासूमों की मौत पर दुख जताया है। पुलिस के अनुसार, सिसई लठउर टोला निवासी रसगुल के दरवाजे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक गठरी में टॉफी के साथ एक-एक रुपये के नौ सिक्के मिले। रसगुल ने टॉफी को घर में रख दिया। बाद में उनकी पत्नी सुगिया ने टॉफी खाने के लिए बच्चों को दे दी। टॉफी खाने के कुछ देर बाद रसगुल के तीनों बच्चे मंजना (सात), स्वीटी (पांच), समर (तीन) और उनकी बहन खुशबू का बेटा आयुष (पांच) बेहोश हो गए। परिजन निजी वाहन से बच्चों को लेकर कसया सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 7
अस्पताल में ग्रामीण और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में चारों मासूमों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच रहा। अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन
3 of 7
डॉग स्क्वायड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अधिकारी सिसई लठउर टोला पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले अज्ञात में, फिर देर रात रसगुल के पड़ोसी प्रेम, चाबस और बाला पर 302, 328, 506 और 120 बी में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लकर पूछताछ कर रही है। मजदूरी करके रसगुल परिवार का पालन पोषण करते हैं। कुछ लोग इन्हें नट तो कुछ मुसहर बताते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
टॉफियों के रैपर
- फोटो : अमर उजाला
टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियां भी मर जा रही थीं
बच्चों के पिता रसगुल ने बताया कि बुधवार सुबह 6:30 बजे घर के बाहर दरवाजे पर टॉफी और सिक्के पड़े मिले थे। टॉफी एकत्र कर घर में रख दी थी। पत्नी सुगिया ने टॉफी बच्चों को खाने के लिए दे दी। टॉफी खाते ही बच्चे बेहोश हो गए। बताया कि टॉफी के रैपर पर बैठ रहीं मक्खियां भी मर जा रही थीं।
विज्ञापन
6 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉफी खाने से चार मासूमों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उनके दिशानिर्देश पर एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार, डीआईजी रेंज जे रविंद्र गोंड, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ कुंदन सिंह, एसओ जयप्रकाश पाठक से घटनाक्रम की जानकारी ली।
जांच करने पहुंचे एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल का जायजा लिया है। बच्चों के पिता रसगुल से बातचीत की है। मातहतों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। परिजनों ने गांव के जिन लोगों पर अंदेशा जताया है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अखिल कुमार, एडीजी गोरखपुर जोन