गांव के बाहर लगाया बैरियर।
- फोटो : अमर उजाला।
इस गांव में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। गांव में आने वाले सभी रास्तों पर बाकयदा बांस बल्ली व रस्सा से बांध दिया गया है। कोई भी बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए सभी मार्गों पर सार्वजनिक सूचना भी चस्पा कर दी गई है। दोस्तों व रिश्तेदारों तक का गांव में आना प्रतिबंधित किया गया है।