कौशाम्बी जिले के प्रमुख कस्बों में मिठाई की करीब 50 ठीकठाक दुकानें हैं। छोटी बाजारों में छोटी-छोटी लगभग डेढ़ सौ दुकानें होंगी। कारोबारियों का कहना है कि सभी बड़ी दुकानों में तकरीबन 50 लाख रुपये का स्टॉक डंप था। वहीं, अन्य दुकानों में भी करीब 50 लाख के ही कीमत का माल स्टॉक किया गया था। यहां मिठाई की बड़ी दुकानों में ही केक, पेस्टी जैसी खाद्य सामग्रियां भी बिकती हैं। बेकरियों में ज्यादातर ब्रेड, टोस आदि बनाने का काम होता है।