फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद सीढ़ियों और आंगन में मिले दांत, राजरानी ने रची वारदात की साजिश!

Fri, 19 Jan 2018 02:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
घटना के बाद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के अंदर सो रहे युवक की सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। घटना का पता तब चला जब सुबह काफी देर तक युवक घर से बाहर नहीं निकला। मृतक के चाचा की तहरीर पर गांव की ही एक महिला के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
 
विज्ञापन

2 of 7
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अयारी निवासी रामकिशोर (24) पुत्र लाल्ता गांव में अपने चाचा ध्रुवपाल के साथ रहता था। बुधवार रात रामकिशोर घर के अंदर बने कमरे में सोया था, जबकि चाचा ध्रुवपाल घर से कुछ ही दूरी पर बने गोड़ा/घर में सोया था। गुरुवार सुबह  काफी देर तक भी जब रामकिशोर घर से बाहर नहीं निकला तो ध्रुव कुमार ने दरवाजे पर खटखटाया, कोई जवाब न मिलने पर वह काफी देर तक आवाज लगाते रहे। इसी बीच ध्रुव कुमार की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला नीरू वहां आया और चिल्लाने का कारण पूछा।
 
विज्ञापन

3 of 7
पीड़ित परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस पर ध्रुव कुमार ने बताया कि रामकिशोर अंदर से कोई जवाब नहीं दे रहा। इस पर नीरू ने दीवार पर चढ़कर अंदर देखा तो रामकिशोर आंगन में जीने के पास मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर रामकिशोर का शव मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह के पहुंचने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर, सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर भी घटना स्थल पर पहुंचे।

4 of 7
डेमो पिक
इसके अलावा फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अलग-अलग जगहों के नमूने भरे। मृतक के चाचा ध्रुव कुमार ने गांव की ही राजरानी पत्नी राजेश पर रंजिश के चलते रामकिशोर की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
एक से ज्यादा थे हत्यारे, जान बचाने को खूब किया संघर्ष 
हालात देखकर लगता है कि रामकिशोर की हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल रहे। दरअसल रामकिशोर जिस चारपाई पर सोया था, उससे लगभग 15 मीटर दूर उसका शव मिला। आंगन में खून और घसीटे जाने के निशान थे। साथ ही साथ रामकिशोर के आगे के दांत टूटे हुए थे और मफलर उसके मुह में ठूंस दिया गया था। रामकिशोर के टूटे हुए दांत साढ़ियों पर भी मिले और आंगन में भी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे हुई। 



 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
गांव से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के अलावा अनौपचारिक बातचीत में पुलिस का कहना है कि राजरानी और रामकिशोर के बीच अवैध संबंध थे। रामकिशोर अविवाहित था जबकि राजरानी विधवा है। राजरानी के कोई बच्चे भी नहीं हैं। लगभग डेढ़ माह पहले रामकिशोर और राजरानी के बीच तीखा विवाद हो गया था। रामकिशोर ने राजरानी की पिटाई कर दी थी और मामला टड़ियावां थाने भी पहुंचा था। तब से राजरानी और रामकिशोर के बीच रंजिश हो गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
गुरुग्राम में रहते हैं मृतक के दोनों बड़े भाई 
रामकिशोर के पिता लाल्ता की मौत आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी मां लौंगा की मौत भी लगभग 18 वर्ष पहले हो चुकी है। रामकिशोर चार भाई बहनों में सबसे छोटा था, सबसे बड़ी बहन कुसुमा विवाहित है। बड़े भाई राजकुमार और विपिन गुरुग्राम में रोजगार के लिए रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बहन तो कुछ देर बाद ही घटना स्थल पर पहुंच गई, जबकि भाईयों के आने का इंतजार खबर लिखे जाने तक किया जा रहा था। उनके शुक्रवार सुबह तक आ पाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें