यूपी के कन्नौज में प्रेम-प्रसंग में युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेत के पास मिला है। हमलावरों ने युवक के सिर और चेहरे पर 15 वार किए थे। उसके दोनों हाथ और मुंह भी बंधा था।
यूपी के कन्नौज के मानीमऊ में प्रेम-प्रसंग में ईंट से कूंच कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर मक्का के खेत के किनारे पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। टीम ने खून और मिट्टी के सैंपल एकत्र किए हैं।
युवक के परिजन गांव की युवती के परिजन पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। एएसपी, सीओ सिटी ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर परिजन से पूछताछ की। सदर क्षेत्र के लीलापुरवा निवासी सचिन (24) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सचिन ने मां रन्नो देवी को कॉल कर शनिवार को घर आने की बात कही थी। सचिन शनिवार सुबह कानपुर पहुंच गया था। मां शाम को सचिन का घर आने का इंतजार कर रही थी पर न तो घर आया और न ही उसने कॉल की।
विज्ञापन
2 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह छह बजे लीलापुरवा-मोचीपुर मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास गांव से 500 मीटर दूर मक्का के खेत में सचिन का खून से लथपथ शव मिला। उसके चेहरे व सिर को ईंटों से कुचले जाने के निशान थे। शव पड़े होने की जानकारी पर सचिन की मां और भाई भी पहुंचे। दोनों ने सचिन की शिनाख्त की।
विज्ञापन
3 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने बताया कि गांव की युवती से सचिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन युवती के परिजन उसका विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती के परिजन ने ही सचिन की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर वार किए।
4 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कुलवीर सिंह, सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एएसपी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 9
सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन के मोबाइल से खुलेगा राज
सचिन शनिवार को ही दिल्ली से घर के लिए निकला था। उसके पास से मोबाइल, नकदी, आधार और अन्य कागजात नहीं मिले हैं। पुलिस उसके मोबाइल की तलाश में जुट गई है। मोबाइल मिलते ही हत्या का राज खुलेगा।
विज्ञापन
6 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमलावरों ने सिर व चेहरे पर किए 15 वार
हमलावरों ने सचिन की बेरहमी से हत्या की। उसके दोनों हाथ और मुंह भी बंधा था। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए ईंट से कूचकर चेहरे पर भी ताबड़तोड़ वार किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे पर 15 वार किए जाने की पुष्टि हुई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली है और सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। ग्राम लीलापुरवा निवासी सचिन जाटव की मां रन्नो देवी ने बताया कि खाने के लिए बेटे का इंतजार कर रही थी लेकिन उसके मौत की खबर मिली। परिजनों के अनुसार गांव की जिस युवती से सचिन का प्रेम-प्रसंग था उसके परिजनों से एक माह पहले विवाद हो गया था।
विज्ञापन
7 of 9
युवक की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मानीमऊ चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। इसके बाद सचिन काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था, जहां जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनी में काम करता था। सीओ सिटी कुलवीर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
8 of 9
अस्पताल में युवक का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन भाइयों में सबसे छोटा था सचिन
सचिन मझले भाई के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। बड़ा भाई सुधीर गांव में रहकर शटरिंग का काम करता है और उसका विवाह हाे चुका है। सचिन व मझले भाई नीरज का अभी विवाह नहीं हुआ था। परिजनों ने गांव में लड़ाई झगड़ा व रंजिश बढ़ने के चलते सचिन को दिल्ली भेज दिया था।
जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी
युवक की हत्या को लेकर लीलापुरवा में तनाव का माहौल है क्योंकि ग्रामीणों पर ही हत्या का आरोप है। ऐसे में किसी भी विवाद को रोकने के लिए पुलिस लगातार गांव की निगरानी कर रही है।
जानलेवा हमला सहित चार संगीन मुकदमे दर्ज
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सचिन जाटव आपराधिक किस्म का युवक था। उसके विरुद्ध जानलेवा हमला सहित मारपीट आदि के चार संगीन मुकदमे दर्ज हैं।