UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान
अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है, जो निष्पक्ष तरीके से तथ्य सामने लाएगा। बस 15 दिन और इंतजार कर लीजिए। साथ ही सभी पक्षों से अपील की है कि वे ऐसी टिप्पणियों से बचें, जिनसे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हों। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
3 of 7
जानकारी देते डीजीसी अनिल दुबे
- फोटो : amar ujala
दोहरे हत्याकांड के 14 दोषियों को उम्रकैद
फतेहपुर में हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह में वर्चस्व को लेकर सात दिसंबर 2008 को हुए दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को 14 दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद और प्रत्येक को 38-38 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम की अदालत ने सुनाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
4 of 7
कट की मांग
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में 41 दिन से जारी धरना
बागपत जनपद में दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पर कट दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कट की मांग को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गया। मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर धरनास्थल पर पहुंच गए। इससे क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
5 of 7
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
उम्मीदवार चयन पर उठे सवालों पर मायावती का पलटवार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पार्टी के उम्मीदवार चयन और आर्थिक सहयोग को लेकर उठ रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बसपा को बदनाम करने के लिए विरोधी दल और मीडिया का एक वर्ग सुनियोजित तरीके से दुष्प्रचार कर रहा है। चुनाव नजदीक आते ही ऐसी गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिनका मकसद बसपा के बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक मजबूती को नुकसान पहुंचाना होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
'अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे अखिलेश'- ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अब अगले जन्म में मुख्यमंत्री बनेंगे। राजभर ने भाजपा को नेता बनाने वाली पार्टी बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अनवर हुसैन को अलीगढ़ कोर्ट ले जाती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुर्जा की मीट फैक्टरी के स्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अलीगढ़ कोर्ट ले जाया गया है। आरोप है कि जनवरी माह मे गभाना टोल के पास अनवर हुसैन की मीट फैक्टरी की एक मांस से लदी गाड़ी पकड़ी गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट मे मांस प्रतिबंधित पशुओं का पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...