फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचायत में प्रेमिका से संबंध खत्म कर मांगी थी माफी... इस बात से बौखला गया देवांशू; दीप्ति को मारकर दी जान

Tue, 24 Jun 2025 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज में एक युवक ने बीएससी छात्रा की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। युवक प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था। रिटायर्ड फौजी पिता की बंदूक से पहले प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद को भी गोली मार ली। 
विज्ञापन
1 of 12
kannauj murder and suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के कन्नौज में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रविवार देर रात करीब तीन बजे बड़ी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने घर में घुसकर सो रही प्रेमिका के सिर में बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के घर से कुछ दूर जाकर खुद भी जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे।

दरअसल, रविवार को प्रेमिका दीप्ति और प्रेमी देवांशू के परिजनों के बीच पंचायत हुई थी। उसमें देवांशू ने प्रेमिका से सारे संबंध खत्म कर माफी मांगी थी। कुछ ही देर बाद उसके हृदय में प्रेम जागा तो शाम को उसने दीप्ति के फोन पर संपर्क किया, लेकिन उसका नंबर ब्लॉक होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया। इससे बौखलाए देवांशू ने दीप्ति की घर पहुंचकर उसकी हत्या कर दी। खुद को भी गोली मारकर तीन वर्षों से चल रही प्रेम कहानी का अंत कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 12
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी
छात्रा दीप्ति और देवांशू के रक्त रंजित प्रेम प्रसंग की शुरुआत तीन साल पहले हुई थी। दीप्ति सौरिख के एक महाविद्यालय में बीएससी फाइनल ईयर व देवांशू सकरावा स्थित महाविद्यालय में बीएससी फाइनल इयर का छात्र था।


 
विज्ञापन

3 of 12
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पढ़ाई के लिए महाविद्यालय आते जाते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। सौरिख के एक निजी कोचिंग सेंटर में भी दोनों साथ ही पढ़ते थे। पिता अशोक कुमार को दीप्ति के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई।

4 of 12
मृतक दीप्ति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायत में दिया था संबंध खत्म करने का आश्वासन
इसके दीप्ती के पिता ने रविवार को पंचायत बुलाई थी। दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू भी मौजूद था। परिजनों के दबाव बनाने पर उसने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने का आश्वासन देते हुए माफी मांगी। इसके बाद फिर से दीप्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दीप्ति के फोन पर उसका नंबर ब्लैक लिस्टेड था। इससे बौखलाहट में आकर देवांशू ने दीप्ति की हत्या करने के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली।
 
विज्ञापन

5 of 12
मृतक देवांशू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शायद बच सकती थी दोनों की जान
दीप्ति की शादी तय होने की जानकारी होने पर देवांशू ने तालग्राम में क्लीनिक में काम करने वाले आकाश के पास जाकर उसे शादी न करने के लिए धमकाया था। शादी करने पर हत्या करने की धमकी दी थी। आकाश ने इसकी जानकारी दीप्ति के पिता अशोक को दी। अगर अशोक कुमार ने पंचायत के माध्यम से मामला निपटाने के बजाय उसी दिन सूचना पुलिस को दे दी होती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी। वहीं, रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में देवांशू के माफी मांगने व दीप्ति से कभी न मिलने की बात कहने पर दोनों परिवार निश्चिंत हो गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 12
इसी रायफल से मारी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर में सटाकर मारी गोली हुई आरपार
देवांशू ने दीप्ति के सिर में सटाकर गोली मारी। पोस्टमार्टम में दीप्ति के सिर में गोली नहीं मिली। दीप्ति के सिर से गोली आरपार हो गई, जबकि देवांशू के सिर में गोली फंसी हुई थी। इससे साफ है कि देवांशू ने खुद के गोली कुछ दूरी से मारी होगी, जिस कारण गोली उसके सिर में फंसी रह गई।

 
विज्ञापन

7 of 12
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
पुलिस ने दीप्ति के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद दीप्ति के शव का कन्नौज के महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि देवांशू का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
 

8 of 12
रोते बिलखते दीप्ति के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीएससी छात्रा की हत्या के बाद खुद भी दे दी जान
कन्नौज में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने रविवार देर रात करीब तीन बजे उसके घर में घुसकर सो रही प्रेमिका के सिर में बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। उसने प्रेमिका के घर से करीब 20 मीटर दूर खुद के भी सिर में गोली मारकर जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात में प्रयुक्त बंदूक जब्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

9 of 12
गमगीन बैठे देवांशू के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हैं। बेटा देवांशू (23) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर के अशोक पाल की बेटी बीएससी फाइनल इयर की छात्रा दीप्ति (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी तय कर दी। देवांशू को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने ने लड़के को दीप्ति से शादी न करने के लिए धमकाया। 
 

10 of 12
kannauj murder and suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लड़के ने दीप्ति के पिता को यह बात बता दी। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजू में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही। पंचायत में औरैया के उस युवक को भी बुलाया गया था, जिससे दीप्ति की शादी तय थी।

 

11 of 12
kannauj murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका के घर से कुछ दूरी पर अपने सिर पर मारी गोली
देवांशू रविवार देर रात करीब तीन बजे अपने घर से पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर सुल्तानपुर पहुंच गया। वह दीप्ति के मकान की छत पर चढ़कर घर में उतर गया। एक कमरे में चारपाई पर छोटी बहन दीपांशु के सो रही दीप्ति के सिर पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। 

 
विज्ञापन

12 of 12
दीप्ति और देवांशू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद देवांशू छत के रास्ते भाग निकला और प्रेमिका के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास जाकर खुद को गोली मार ली। इससे उसका भेजा उड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही देवांशू के परिवार वाले घर पर ताला डालकर भाग गए।

यह भी पढ़ें: UP: प्रेमिका की हत्या कर युवक ने दी जान, युवती की शादी तय होने से था नाराज; एक दिन पहले हुई थी पंचायत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें