फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शराब पिलाकर पकड़वाया फिर छुड़वा भी लाई, इसके बाद फांसी पर झूलता मिला शव

Sat, 17 Feb 2018 08:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में वेलेंटाइन डे पर पुलिस गिरफ्त से छूटे प्रेमी का शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक की मां ने प्रेमिका और उसकी मां समेत तीन लोगों पर गला घोंटकर हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला...

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी राज बहादुर निषाद उर्फ रिंकू (20) पुत्र सुखलाल का शव बुधवार को बंद घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पूछताछ में युवक की मां ने बताया कि वह अन्य बच्चों के पास ही स्थित दूसरे मकान में गई थी। लौटी तो रिंकू का शव फंदे से लटका मिला। उसने बताया कि रिंकू का घर से कुछ दूर पर रहने वाली युवती से डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

 

4 of 5
डेमो पिक
मंगलवार को प्रेमिका ने रिंकू को घर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद  मां के साथ मिलकर झूठी शिकायत कर दी। उसके घर पहुंची यूपी-100 रिंकू को पकड़ कर थाने ले गई। वह रातभर थाने में रहा। अगले दिन प्रेमिका और उसकी मां ने ही उसे छुड़ाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसकी मां ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रिंकू की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फांसी के फंदे पर टांग कर आत्महत्या का रूप दे दिया। जसपुरा एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि मृतक और गांव की युवती से प्रेमसंबंध की बात सामने आई है।  पोस्टमार्टम रिपोर्टअ आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें