फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की मूर्ति रखकर महिलाएं बोलीं- शराब दुकान नहीं खुलने देंगे, फिर...

Sat, 31 Mar 2018 11:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर में सुरेंद्र नगर रावतपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में शनिवार दोपहर से लेकर रात तक हंगामा चलता रहा। महिलाओं ने दुकान के पास अस्थाई चबूतरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति रख दी।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
सुरेंद्र नगर निवासी कमलेश द्विवेदी के मकान में मार्केट है। इसी मार्केट में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की जानकारी पाकर इलाके की तमाम महिलाएं बच्चों साथ पहुंचकर दोपहर को नारेबाजी करने लगीं। इनका कहना है कि शराब दुकान बस्ती और एक निजी शिक्षण संस्थान के पास खोली जा रही है। यह नियमानुसार गलत है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
हंगामे की सूचना पाकर सीओ कल्याणपुर राजेश पांडेय और क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और नियम के मुताबिक आगे की कार्रवाई करने का भरोसा देकर महिलाओं को शांत कराया।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद रात को महिलाएं मंजीरा और ढोलक के साथ पहुंच गईं। भजन गाए और कहा कि वे किसी भी सूरत में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी। महिलाओं ने दुकान के पास अस्थाई चबूतरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति रख दी। इसके बाद महिलाओं ने कहा कि अब यहां मंदिर बनेगा और शराब की दुकान नहीं खुलेगी। इस दौरान ऊषा देवी, उर्मिला, माया, विमला, रन्नो, रेखा, सरोज, बबीता, पुष्पा और शुभांकर तिवारी, शुभम, शिवम शुक्ला, अर्पित प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें