फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बोली... रास्ता खराब है 'इसको उतार दो', पानी पिलाकर बना लिया युवक का अश्लील वीडियो, फिर

Tue, 22 Jan 2019 06:03 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
एक महिला पर आरोप है कि उसने एक रोडवेज कर्मचारी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने कर्मचारी को कई तरह से ब्लैकमेल किया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि महिला ने खराब रास्ते का हवाला देकर साथ आए एक युवक को रास्ते में ही छोड़ने की बात कही। इसके बाद रोडवेज कर्मचारी को एक कॉलोनी में ले गई। जहां उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया। पीड़ित के मुताबिक महिला ने उसको पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

तीन महिलाओं सहित कई लोगों को पकड़ा गया है
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
हमीरपुर के सैय्यदबाड़ा निवासी ताहिर हुसैन परिवहन विभाग में लिपिक हैं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बताया कि दो माह पूर्व सुमेरपुर क्षेत्र की एक महिला उसके कार्यालय में आई और संविदा पर चालक, परिचालक के भर्ती होने की जानकारी ली। उसने उनका मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
10 जनवरी की शाम तीन बजे उसके मोबाइल पर महिला ने फोन कर उसे मलीकुंआ चौराहा बुलाया। वहां वह अपने एक साथी के साथ गया। इस पर महिला ने कहा कि जहां चलना है वहां का रास्ता खराब है। अपने साथी को यहीं उतार दो। साथी को छोड़ने के बाद महिला उसे छिमौली मार्ग स्थित एक कॉलोनी में ले गई। वहां धोखे से उसे एक कमरे में बंद कर चली गई।

4 of 5
डेमो पिक
आरोप है कि महिला अपने साथियों को लेकर आई और उसका मोबाइल छीनकर सीने पर तमंचा रख लिया। उससे 10 लाख रुपये फिरौती मांगी। जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसे नशीला पानी पिलाया गया और मारपीट कर अश्लील वीडियो बना लिया। उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को उसके एटीएम कार्ड से 80 हजार रुपये निकाले गए। वहीं फिरौती के रूप में उसके भाई से आठ लाख रुपये लेने के बाद उसे किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर अपहरण करने व धोखाधड़ी कर रुपये लेने का मामला महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर एसआई अनूप दुबे ने छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों को पकड़ा है। पांच लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें