फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीछे के गेट से पहुंची थी महिला सिपाही, अरुण से हुई थी बहस; CCTV फुटेज से थाना प्रभारी मौत केस में नया मोड़

Sun, 07 Dec 2025 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी की मौत मामले में महिला सिपाही पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दिवंगत की पत्नी ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में महिला सिपाही भागते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
1 of 14
arun kumar rai death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के उरई के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात थाना परिसर स्थित उनके आवास में संदिग्ध हालात में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। घटना के दौरान एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को आवास से भागते हुए देखा गया था। दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी माया राय ने महिला सिपाही पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार का कहना है कि महिला सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दिवंगत अरुण कुमार राय के आवास से शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इस दौरान उनके कमरे से एक महिला सिपाही चिल्लाते हुए बाहर आई और बोली की थाना प्रभारी ने गोली मार ली। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ अरुण कुमार राय चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर पड़े थे।
विज्ञापन

2 of 14
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से थाने में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज घटना की जानकारी पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार व डीएम राजेश कुमार पांडे थाने पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच की। जानकारी पर परिजनों के साथ पहुंची उनकी पत्नी ने महिला सिपाही पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
 
विज्ञापन

3 of 14
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी और थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात अरुण कुमार एक कार्यक्रम में शामिल होकर थाने लौटे और अपने आवास में चले गए। करीब साढ़े नौ बजे उनके आवास से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब साथी पुलिस कर्मी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 

4 of 14
महिला सिपाही के आवास में लगा एसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी डा. दुर्गेश कुमार ने बताया कि रात में एक महिला सिपाही ने सूचना दी कि साहब ने गोली मार ली है। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। डाॅक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई है। थाना प्रभारी की पत्नी माया राय ने कोंच कोतवाली के यूपी-112 में तैनात सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
 
विज्ञापन

5 of 14
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'अरुण किसी भी हालत में खुदकुशी नहीं कर सकते'
बताया कि उनके पति अरुण किसी भी हालत में खुदकुशी नहीं कर सकते। उनकी मौत के बाद महिला सिपाही निकलकर भागी थी जिसका नाम मीनाक्षी शर्मा बताया गया है। पति की हत्या भी उसी महिला ने की है।
 
विज्ञापन

6 of 14
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछे के गेट से पहुंची थी मीनाक्षी, दरवाजे पर जूते से ठोकर भी मारी
कुठौंद थाने में थाना प्रभारी का आवास पीछे की ओर बना है। उसमें पीछे की ओर से भी एक रास्ता है। बताया गया कि महिला सिपाही पीछे के रास्ते से थाना प्रभारी के आवास पर पहुंची थी, वहां उसकी थाना प्रभारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। थाना प्रभारी ने अपना दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तभी महिला ने जूते से दरवाजे पर ठोकर मारी और दरवाजा खुल गया। 
 
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान प्रभारी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला सिपाही बैग लेकर भागती हुई नजर आ रही है।
 

8 of 14
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवंगत थाना प्रभारी की पत्नी की तहरीर पर महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। टीम हर बिंदु पर जांच करेगी।-डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी जालौन

9 of 14
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
23 नवंबर से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रही थी महिला सिपाही
महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा कोंच कोतवाली के यूपी-112 में तैनात थी। वह 23 नवंबर से ड्यूटी नहीं पहुंच रही थी। इस पर वाहन प्रभारी ने उसकी रिपोर्ट कार्यालय में दर्ज कराई थी। 12 दिन से वह कहां थी और क्या कर रही थी, पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि वह थाना प्रभारी के आवास में क्या करने आई थी, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
 

10 of 14
सीसीटीवी में भागती हुई दिखाई दी सिपाही मीनाक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला सिपाही व थाना प्रभारी के बीच मोबाइल में हुई बातचीत का रिकार्ड मिलने की बात भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले मोबाइल में महिला सिपाही की तरफ से कहा गया है कि उसे उसकी वर्दी दे दो। उसे घर जाना है। जिस पर थाना प्रभारी की तरफ से भी जवाब दिया गया है। पुलिस इस एंगल पर भी पड़ताल में जुटी है। घटनास्थल से एक पत्र भी मिलने की बात सामने आई है।

11 of 14
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
सिपाही पर भर्ती उत्कृष्ट कार्य कर बने इंस्पेक्टर
मूल रूप से संतकबीर नगर व इस समय आवास विकास कॉलोनी गोरखपुर निवासी अरुण कुमार राय 1998 में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लंबे कार्यकाल के बाद उन्हें 2013 में उप निरीक्षक बनाया गया। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य के आधार पर 2022 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली।
 

12 of 14
कुठौंद थाना प्रभारी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग महाराजगंज थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वह 2023 में जिले में तैनात हुए थे। शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला, इसके बाद कोच कोतवाली फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक रहे। 21 अगस्त 2025 को उन्होंने कुठौंद थाने का कार्यभार ग्रहण किया था। जहां वह प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।
 

13 of 14
थाना प्रभारी को अंतिम सलामी देते डीएम, एसपी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिवंगत इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि
कुठौंद थाना प्रभारी दिवंगत इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के निधन पर डीएम की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 
विज्ञापन

14 of 14
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय का शव रात को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद करीब एक बजे उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। यहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने नम आंखों से उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें