kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
आलू, टमाटर, मिर्च में लग सकता है झुलसा रोग
सीएसए मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में आलू, टमाटर, मिर्च की फसल में झुलसा रोग लग सकता है। इससे बचाव के लिए खेतों में हल्की नमी बनाए रखें। पाला इन फसलों को नुकसान पहुुंचा सकता है। जो किसान मौजूदा समय में गेहूं की बोआई की तैयारी कर रहे हैं, वे पलेवा करने के बाद ही फसल बोएं। यदि संभव हो तो कुछ दिन इसके लिए इंतजार करें।