फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद जिस साली को बनाया हमसफर, उसी ने बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

Mon, 09 Jul 2018 07:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
इसी कमरे में दफनाया गया था शव, गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा में पत्नी ने पति की हत्या कर शव घर के अंदर बने कमरे में दफन कर दिया। इसके ऊपर मक्के की फसल के अवशेष भरकर कमरे को बंद कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया।


 
विज्ञापन

2 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा निवासी केशव (50) पुत्र नत्था की पहली पत्नी ऊषा की मौत लगभग 15 वर्ष पूर्व हो गई थी। ऊषा से केशव के तीन बच्चे सीता, गुडिय़ा और राम सिंह हुए थे। ऊषा की मौत के बाद केशव ने उसकी छोटी बहन (अपनी साली) रामश्री से विवाह कर लिया था। बीती 22 जून से केशव अचानक लापता हो गया था। इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को उसकी पहली पत्नी की पुत्री सीता अपने पति ऋषिकांत निवासी दुल्लापुर कोतवाली पिहानी और गुडिय़ा पत्नी रमेश निवासी महोलिया कोतवाली शहर अपने-अपने पति के साथ मगरहा पहुंची। यहां इन लोगों ने रामश्री से अपने पिता के बारे में पूछा।

 
विज्ञापन

3 of 4
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस पर रामश्री ने इन लोगों को घर के अंदर आने से रोक दिया और पिता के चेन्नई जाने की बात कही। इस पर दोनों पुत्रियां और उनके पति जबरन अंदर घुस गए तो उन्हें तेज बदबू आई। जिस कमरे से बदबू आ रही थी, उस कमरे को खुलवाया तो उसमें मक्के की फसल के अवशेष भरे हुए थे, लेकिन तेज बदबू आने के कारण गुडिय़ा, सीता, रमेश और ऋषिकांत को शक हो गया। ऋषिकांत ने शाम को मल्लावां कोतवाली में इसकी सूचना दी तो कोतवाल आरपी ङ्क्षसह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रामश्री से सख्ती से पूछतांछ की तो उसने बताया कि केशव का शव अंदर कमरे में दफन है।

 
विज्ञापन

4 of 4
जांंच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे की खुदाई कराई तो केशव का कंकाल हो चुका शव निकल आया। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि रामश्री ने बताया है कि नशे की हालत में आए दिन केशव उसके साथ मारपीट करता था। 22 जून को मारपीट के दौरान उसने भी हाथ चला दिया। जिसके कारण केशव की मौत हो गई। डर की वजह से उसने शव को दफन कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई। रामश्री भी बार-बार बयान बदल रही है। घटनास्थल का निरीक्षण सीओ प्रताप सिंह चौहान ने भी किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें