इटावा जिले के जसवंतनगर में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो ईमानदार हैं, मगर उनके अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट हैं। इसके चलते प्रदेश की जनता परेशान है। शिक्षा का स्तर भी काफी गिर गया है। रविवार को ग्राम सिसहाट मोड़ स्थित राधा गोविंद स्कूल के उद्घाटन समारोह में सपा नेता ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
2 of 4
शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिक तथा जूनियर स्कूलों पर खर्चा तो बहुत कर रही है, लेकिन शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। बच्चों की उपस्थिति भी कम होती जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
शिवपाल यादव
शिवपाल ने कहा कि तहसीलों में जहां लेखपाल साइकिलों पर आते थे अब वे चार पहिया गाड़ी पर चल रहे हैं। दलाली के मामले में तहसीलें बहुत आगे हैं। प्रदेश में बिजली की व्यवस्था खराब है। किसान तथा व्यापारी परेशान हैं।
उन्होने कहा कि थाने दलाली के अड्डे बने हैं। बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। स्कूल के प्रबंधक गनेश यादव तथा श्याम मोहन गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बच्चों को शिक्षित बनाने में दिलचस्पी बढ़ाएं। बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा अच्छे संस्कार देना उनकी प्राथमिकता होगी।