फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी मायके से न लौटी तो उठाया आत्मघाती कदम, अंडरवियर से निकला एक कागज खोल सकता है राज

Wed, 11 Jul 2018 07:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 2
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में आपसी मनमुटाव पर पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। जब वह नहीं लौटी तो पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मंगलवार रात मजदूर ने खाने में जहर डालकर खुद व तीनों बच्चों को खिला दिया।
 
रात 10 बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। 

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पढ़ोरी के दिल्ली डेरा निवासी धरमवीर (28) पुत्र लल्लू मजदूर है। धरमवीर का पत्नी सुमन से आपसी मनमुटाव चल रहा है। इस बात पर वह पति से नाराज होकर मायके फत्तेपुरवा में कई महीने से रह रही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरमवीर के अंडर वियर में एक कागज था

2 of 2
डेमाे पिक
धरमवीर उसे लेने गया, मगर वह नहीं आई। इधर धरमवीर अपने तीन मासूम बच्चों किरन (8), आशीष (6) व अंजी (4) की परवरिश व मजदूरी भी कर रहा था। इसी से आहत होकर धरमवीर ने ये आत्मघाती फैसला लिया। मंगलवार रात उसने बच्चों के लिए खाना पकाया। जिसमें जहर मिला दिया।

इसी बीच उसने सुसाइड नोट भी लिखा। रात के खाने में मिलाए गए जहर से जब बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी तो उनके चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे। सभी की हालत बिगड़ने व कराहने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना।


इसी के बाद धरमवीर सहित तीनों मासूम बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया। जहां सीएचसी में फार्मासिस्ट अजय शिवहरे ने बताया धरमवीर के अंडर वियर में एक कागज था। उस सुसाइट नोट को उसने कोतवाली के एक दारोगा को दिया है। बताया आशीष व अंजी की हालत खतरे से बाहर है। धरमवीर और किरन की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल को रेफर किया गया है। यहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। इस बारे में सीओ शुभ सूचित ने कहा पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें