फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, एक्सप्रेस वे पर जान जोखिम में डालने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें 

Wed, 11 Jul 2018 06:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। इस दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें छह लोगों के शव कई घंटों तक सड़क पर ही पड़े रहे। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान...
 
 
विज्ञापन

2 of 7
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
कन्नौजः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां श्रृद्धालुओं से भरी बलेरो कंटेनर मे जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरा गांव की है। मृतकों में 3 महिलाएं, 2 बच्चे, 3 पुरुष शामिल हैं।
 
हादसे से बचने का पहला उपाय....
1. अधिकांश वाहन चालक अपनी गाड़ी की स्थिति जाने बगैर ही यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने लगते हैं। लिहाजा सफर से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वाहन अच्छी स्थिति में है। कार की लाइट, विंडस्क्रीन वॉशर, वाइपर, बैटरी, इंजन ऑयल, ब्रेक और टायरों की जांच जरूर करें। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- हादसे से बचने के अन्य उपाय...
 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
कन्नौज में हुए हादसे में यह बात सामने आई है कि सभी वाहन सवार राजस्थान से बलेरो से नैमीसार हरदोई जा रहे थे। मृतकों में राजू (21) पुत्र घासीराम, राजू उर्फ राजेंद्र (38) पुत्र रामजीलाल, विद्या देवी (45) पत्नी उमराव, संतोष देवी (40) पत्नी घासीराम, शालू पुत्री राजेंद्र, ख्यालीराम (65) पुत्र मोठुराम शामिल है। मृतकों में 2 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। सभी मृतक रतनपुरा बालस तहसील बाधंझुर जनपद अलवर के निवासी हैं। घटना में बोलेरो चालक पप्पू कुमार यादव (45) पुत्र सुल्तान सिंह, साहिल (06) पुत्र राजू उर्फ राजेंद्र, अंकित (11) पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

हादसे से बचने का दूसरा उपाय....
2. विभिन्न सर्वे से पता चला है कि मानवीय भूल के कारण सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। इनमें लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का सबसे बड़ा कारण है। सर्वे में पाया गया कि थकान और नींद के कारण ड्राइवर ने अपने वाहन को अन्य वाहनों से तेज गति से चलाया, गलत ओवरटेक किया और फिर उस पर नियंत्रण खो दिया। इसके अलावा गलत तरीके से ड्राइविंग, गलत टर्न लेने, लेन काटने और ओवरपीडिंग के कारण भी हादसे हो रहे हैं। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- हादसे से बचने का तीसरा उपाय....

4 of 7
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा
3. एक्सप्रेस वे पर ओवरस्पीड से गाड़ी न चलाएं। वाहन चालकों को मौसम की स्थिति, सड़क और उसकी ड्राइविंग की कंडीशन के बारे में पता कर लेना चाहिए। एक्सप्रेसवे पर ट्रॉमा केयर सेंटर, एयर ऐम्बुलेंस, हाइवे सर्विलांस सिस्टम और वायर रोप्स क्रैश बैरियर आदि का उपयोग करना चाहिए। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- हादसे से बचने का चौथा उपाय....
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा
4. अक्सर हादसे ड्राइवर की भूल से होते हैं, जैसे ड्राईवर को नींद आ जाने से. ज्यादातर मामले किसी को बचाने में भी होते हैं, जैसे अचानक किसी गाड़ी, व्यक्ति या किसी जानवर के सामने आ जाने से। इससे बचने के लिए सभी गाड़ी मालिकों को मिलकर या सरकार को माह में एक बार ड्राईवर के लिए ट्रेनिंग कैंप लगवाना चाहिए, जिससे ड्राइवर ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए मानसिक तौर से मजबूत रहें। 
आगे की स्लाड में पढ़ेंः- पांचवां और अंतिम सबसे जरूरी उपाय....
विज्ञापन

6 of 7
घायलों का हालचाल लेतीं सीओ तिर्वा मोनिका यादव
5. हम जब भी अपने घर से बाहर निकले तो यही सोच कर निकलते है की हम सुरक्षित अपने घर अपने परिवार वाले के पास आ जाये। लेकिन ऊपर वाला ना करे की आपके साथ कोई भी हादसा हो लेकिन यह भी निश्चय है की आपने भी यह अनुभाव किया होगा की रोज छोटा मोटा हादसा होने से आप बचते हो इसलिए हम आपको यह सलाह दे रहे है जब भी आपके साथ हादसा हो तो अपने परिवार को हमारे बारे में जल्द से जल्द खबर मिल जाए।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- क्यों रखें आईडी प्रूफ....
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घायल से जानकारी लेते डीएम रविंद्र कुमार
इसके लिए आप हमेशा अपने पास एक प्रूफ लेकर चलें जो हमारे बारे में और हमारे घर के बारे में थोड़ी बहुत जानकरी देता हो क्योंकि जब भी अगर हमारे साथ कोई भी एक्सीडेंट होता है तो हम अपने साथ कोई भी जानकरी नहीं लेके चलते हों तो अपने घरवालो को कैसे जानकरी मिलेगी की हमारे साथ कोई हादसा हो गया है !
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें