फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा से विवाद में उजड़ा संसार: पत्नी ने की खुदकुशी, कार्रवाई के डर से पति ने उठाया खौफनाक कदम, अनाथ हुए दो बच्चे

Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी की फाइल फोटो व बदहवास बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत गदनपुर में मामूली विवाद में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने दामाद को धमकी दी तो पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गदनपुर निवासी उमेश राजपूत की शादी करीब 14 साल पहले ब्रजेश कुमारी से हुई थी। शनिवार देर शाम दोनों में मामूली विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उमेश खेत चला गया। नाराज ब्रजेश ने घर पर दोपहर में जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ने की जानकारी पर उमेश उसे लेकर कानपुर जा रहा था।

रास्ते में ही ब्रजेश ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही सीपरी बघौली जिला जालौन से मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दामाद उमेश को ब्रजेश की मौत का जिम्मेदार ठहराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच सहमा उमेश वहां से से चला गया।
विज्ञापन

2 of 5
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह उसका शव गांव के एक पोल्ट्रीफार्म में टिन शेड से लटका मिला। मृतक के पिता श्रीनारायण ने बताया कि बेटे ने जेल भिजवाने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या की है। सीओ ने बताया कि मृतका के भाई जसवंत सिंह की तहरीर पर पति उमेश, भाई छोटे व जयवीर, ससुर श्री नारायन, सास सियादुलारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रजेश कुमारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जरा से विवाद में उजड़ा संसार
फफूंद थाना क्षेत्र के गदनपुर में पत्नी के जहर खाकर जान देने के बाद पति के फांसी लगाने का कारण हर किसी के गले नहीं उतर रहा है। घरवाले जहां उमेश की मौत की वजह पुलिस और ससुरालियों का डर बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग पत्नी की मौत से आहत होकर पति के फांसी लगाने की चर्चा करते दिखे।

4 of 5
उमेश - फोटो : अमर उजाला
मां-बाप की मौत के बाद बेटे अंशुल (11) और बेटी गुड़िया (13) बदहवास दिखे। लोगों का कहना है कि जरा से विवाद में हंसता खेलता संसार उजड़ गया। उमेश गांव के सामने मुरादगंज रोड पर परिवार के साथ रहता था। उमेश के पिता श्रीनारायण ने बताया कि शनिवार को बच्चों की किसी बात को लेकर हुए विवाद ने परिवार की सारी खुशियां एक झटके में छीन लीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
बहू ब्रजेश और बेटे उमेश की मौत के बाद सभी का बुरा हाल है। ब्रजेश की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने उमेश को अंजाम भुगतने और जेल भिजवाने के लिए मुकदमा लिखवाने की धमकी दी थी। इसी डर से उमेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें